वॉशिंगटन: अमेरिका में शुक्रवार को देशभर में ग्राउंड स्टॉप घोषित किए जाने से हजारों उड़ानें रोक दी गईं। इसके चलते लाखों यात्री देशभर के एयरपोर्ट पर फंस गए। इस दौरान CNN की एक पत्रकार भी शिकागो एयरपोर्ट पर फंस गई थीं, लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल ग्राउंड स्टॉप की लाइव रिपोर्टिंग के लिए कर लिया। खास बात रही है कि इस दौरान उनके पास कैमरामैन नहीं तो उन्होंने अपने पति को इस काम पर लगा दिया।
महिला रिपोर्टर करने लगी लाइव रिपोर्टिंग
CNN की पत्रकार इसाबेल रोजेल्स का लाइव रिपोर्टिंग का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है। वीडियो क्लिप की शुरुआत में इसाबेल कहते हुए दिखती हैं कि "माफ कीजिए, अभी मेरे कैमरामैन मेरे पति हैं। इसलिए थोड़ा एडस्ट कर लीजिएगा।"
इसाबेल रोजेल्स शुक्रवार को शिकागो के ओ'हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टोक्यो जाने के लिए फ्लाइट का इंतजार कर रही थीं, तभी देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप का ऐलान कर दिया गया। FAA ने इसके पीछे टेलीकम्युनिकेशन में खराबी को वजह बताया। ग्राउड स्टॉप घोषित होने के बाद देशभर में एयरपोर्ट पर हजारों फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया।
CNN रिपोर्टर की हो रही तारीफ
इसाबेल रोजेल्स की फोन के कैमरे से लाइव रिपोर्टिंग की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। CNN के चीफ मीडिया एनालिस्ट ब्रायन स्टेलर ने X पर लिखा, "टोक्यो जाने वाली फ्लाइट का इंतजार करते हुए CNN की इसाबेर रोजेल्स ने ग्राउंट स्टॉप को कवर करने के लिए लाइव रिपोर्टिंग की। उनके पति ने आइफोन कैमरा बहुत अच्छे से संभाला।"
इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए एक यूजर ने लिखा कि इसाबेल को "बहुत-बहुत बधाई कि उन्होंने अपने पति को कैमरा संभालने को कहा और बिना मेकअप के रिपोर्टिंग की और गर्ल बॉस की तरह काम किया!! वाह! CNN इसे जाने नहीं देना।"
4 घंटे बाद हटी उड़ानों पर रोक
करीब 4 घंटे बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडिमिनिस्ट्रेशन ने ग्राउंड स्टॉप को हटाने की घोषणा की। अमेरिकी परिवहन मंत्री शॉन डफी ने भी इसे हटाए जाने की पुष्टि की। डफी ने टेलीकम्युनिकेशन में खराबी के लिए पुराने तकनीकी को जिम्मेदार ठहाराया और सिस्टम के ओवरहॉल की जरूरत बताई। अमेरिकी गृह मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आम नागरिकों को कोई खतरा नहीं था। उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिकारियों को साइबर हमले के "कोई सबूत नहीं" मिले हैं।