निवाड़ी। ग्राम धबाबंगरा में क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन ने लगभग 35 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने विधायक अनिल जैन का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक अनिल जैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनका सीधा लाभ आमजन को मिले। कार्यक्रम के दौरान बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कलाकार राजेंद्र सिंह गुर्जर एवं उनकी टीम द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के पश्चात विधायक श्री अनिल जैन ने ग्राम के ही प्राथमिक शाला का निरीक्षण भी किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, शिक्षा एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इन अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर नापित, वरिष्ठ पार्षद महेंद्र दांगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, खंगार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश खंगार, पार्षद विनोद प्रजापति, नरेंद्र दांगी, महेश अहिरवार (फौजी), सरपंच धबाबंगरा, गजराज पाल (उपसरपंच), महेश अहिरवार, प्रदीप राय, रिंकू यादव, जितेंद्र यादव, विनय तिवारी, राहुल यादव (सरपंच सेंदरी), दौलतराम अहिरवार (सेंदरी), राजेंद्र गुप्ता (सरपंच शक्तिभैरों), मनीष पांडे (सरपंच पुछीकरगुवां), बुद्ध सिंह ठाकुर (पुछीकरगुवां), गजेंद्र यादव, प्रवेंद्र वंशकार एवं अनिल यादव (घूघसी), सरपंच कठऊपहाड़ी, मोनू राजपूत (कठऊपहाड़ी) तथा उपयंत्री पुष्पेंद्र दांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।