राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए MP के दो शिक्षक चयनित

Updated on 22-08-2026 11:47 AM
भोपाल, मध्य प्रदेश के लिए शिक्षक दिवस इस बार खास उपलब्धि लेकर आएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों का चयन हुआ है। भोपाल की डॉ. अर्चना शुक्ला और सीधी के शैलेंद्र प्रताप सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। दोनों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

राजधानी से डॉ. अर्चना शुक्ला का चयन भोपाल से सांदीपनि विद्यालय महात्मा गांधी की उच्च माध्यमिक शिक्षिका डॉ. अर्चना शुक्ला का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। वे विद्यालय में उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षण कार्य कर रही हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए उनका चयन राजधानी के शिक्षा जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

सीधी के शैलेंद्र प्रताप सिंह भी सूची में सीधी जिले से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंजवार के माध्यमिक शिक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह को पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनके चयन के साथ प्रदेश के दो अलग-अलग क्षेत्रों से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है।

छत्तीसगढ़ से भी एक शिक्षक चयनित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के एक सरकारी शिक्षक का भी चयन हुआ है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल एमएस खिचारी की शिक्षिका सुनीता यादव का नाम भी चयनित शिक्षकों में शामिल है।

5 सितंबर को दिल्ली में होगा समारोह राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। मध्य प्रदेश से दो सरकारी शिक्षकों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से उनके विद्यालयों और संबंधित जिलों में भी खुशी का माहौल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
इंजीनियर मनदीप किरार एवं ग्राम पंचायत सचिव ओम गौर के द्वारा किया गया था भारी भष्टाचार।आदिवासियों के उद्धार के लिए जंगल में बना तालाब चडा भ्रष्टाचार की भेंट।संजय अग्रवाल //…
 18 September 2026
 पुलिस अधिकारी के रूप में बनाई अलग पहचान, सरल व्यवहार और जन सरोकारों के चलते मिला लोगों का सम्मान।संजय अग्रवाल।पुलिस विभाग में पदस्थापना के दौरान अधिकारी का व्यवहार और जनता…
 14 September 2026
ड्यूटी के दौरान दोनों बेटी के साथ मां का फर्ज भी निभाया शानदार। संजय अग्रवाल। हरदा जिले के टिमरनी में एसडीओपी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहीं आकांक्षा तलया मैडम…
 10 September 2026
व्यवस्था पर बड़ा सवाल कार्यालय को मिला ISO का दर्जा पर वहां प्रवेश द्वार एवं परिसर में दिख रही अव्यवस्था?संजय अग्रवाल // अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय टिमरनी को ISO का…
 22 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के लिए शिक्षक दिवस इस बार खास उपलब्धि लेकर आएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों का चयन हुआ है। भोपाल की डॉ.…
 22 August 2026
भोपाल, भोपाल की खराब हवा को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने रिपोर्ट मांगी है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और नगर निगम को साल 2019 से अब तक के वायु गुणवत्ता का…
 22 August 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी का कोटा बढ़ा दिया है। कोटा 84,492 टन बढ़ा है। पहले प्रदेश का कोटा 4,54,580 टन था,…
 22 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) में भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के मामले में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में चिह्नित 38,490…
 22 August 2026
भोपाल, भोपाल में ओला और रैपिडो जैसी कंपनियों की बाइक टैक्सी सेवा पर असर पड़ सकता है। परिवहन विभाग ने टैक्सी यूनियनों की मांग के बाद एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर चल रहे…
Advt.