भोपाल की हवा खराब, NGT ने मांगी रिपोर्ट:कहा- साल 2019 से अब तक का वायु गुणवत्ता चार्ट पेश करें

Updated on 22-08-2026 11:46 AM
भोपाल, भोपाल की खराब हवा को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने रिपोर्ट मांगी है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और नगर निगम को साल 2019 से अब तक के वायु गुणवत्ता का चार्ट पेश करने को कहा है। अगली सुनवाई सितंबर में होगी।

एनजीटी की सेंट्रल जोन बैंच ने भोपाल की वायु गुणवत्ता, पर्यावरणीय प्रबंधन एवं संबंधित निधियों के उपयोग से जुड़े मामलों की सुनवाई न्यायमूर्ति श्यो कुमार सिंह, न्यायिक सदस्य सुधीर कुमार चतुर्वेदी की पीठ के समक्ष हुई। याचिका पर्यावरणविद् राशिद खान ने लगाई थी। जिनकी ओर से अधिवक्ता हर्षवर्धन तिवारी ने पैरवी की।

नगर निगम की अनुपालन रिपोर्ट पर महत्वपूर्ण टिप्पणी पिछले आदेश 20 मई 2026 के अनुपालन में भोपाल नगर निगम द्वारा अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। नगर निगम की ओर से यह तर्क रखा गया कि आवंटित एवं प्राप्त निधियों का पर्याप्त उपयोग किया गया है। हालांकि, अधिकरण ने प्रस्तुत चार्ट के अवलोकन के पश्चात पाया कि वर्ष 2024-25 में मात्र 12.44 करोड़ रुपए अर्थात 21.18% निधि का उपयोग हुआ, जबकि वर्ष 2025-26 में निधि के उपयोग का कोई विवरण नहीं था। इसी प्रकार वर्ष 2023-24 में भी किसी कार्य के निष्पादन का विवरण नहीं पाया गया।

सुनवाई के दौरान आवेदक पक्ष की ओर से अधिवक्ता हरप्रीत सिंह गुप्ता एवं तिवारी ने नगर निगम की अनुपालन रिपोर्ट के संबंध में विभिन्न आपत्तियां उठाई। अधिकरण ने इन आपत्तियों को लिखित रूप में दो सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने की अनुमति/निर्देश दिए हैं।

2019 से वर्तमान तक वायु गुणवत्ता का विस्तृत रिकॉर्ड मांगा मामले में पर्यावरणीय स्थिति की गंभीरता और निरंतर निगरानी को देखते हुए अधिकरण ने बोर्ड को निर्देशित किया कि वह वर्ष 2019 से वर्तमान समय तक की वायु गुणवत्ता का विस्तृत स्टेटस चार्ट प्रस्तुत करें।

अधिकरण ने विशेष रूप से निर्देश दिया है कि वायु गुणवत्ता का विवरण माहवार प्रस्तुत किया जाए। विभिन्न वायु गुणवत्ता मानकों/पैरामीटर्स के संबंध में अलग-अलग विवरण दिया जाए। साथ ही अनुमेय मानकों का पृथक चार्ट भी प्रस्तुत करने को कहा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के लिए शिक्षक दिवस इस बार खास उपलब्धि लेकर आएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों का चयन हुआ है। भोपाल की डॉ.…
 22 August 2026
भोपाल, भोपाल की खराब हवा को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने रिपोर्ट मांगी है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और नगर निगम को साल 2019 से अब तक के वायु गुणवत्ता का…
 22 August 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी का कोटा बढ़ा दिया है। कोटा 84,492 टन बढ़ा है। पहले प्रदेश का कोटा 4,54,580 टन था,…
 22 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) में भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के मामले में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में चिह्नित 38,490…
 22 August 2026
भोपाल, भोपाल में ओला और रैपिडो जैसी कंपनियों की बाइक टैक्सी सेवा पर असर पड़ सकता है। परिवहन विभाग ने टैक्सी यूनियनों की मांग के बाद एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर चल रहे…
 22 August 2026
भोपाल, भोपाल के मंगलवार चौराहा स्थित रुस्तम हम्माल मस्जिद में तकरीर के दौरान मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि…
 22 August 2026
भोपाल । नगर निगम ने बुधवार को आइएसबीटी क्षेत्र में मोबाइल कोर्ट लगाकर कोचिंग संस्थानों, रेस्टोरेंट, होटल और अस्पतालों में जांच की। कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों के सामने सड़क…
 22 August 2026
भोपाल। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बाइक फिसलने से घायल हुए 42 वर्षीय प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह की बुधवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।हादसे के बाद वह…
 22 August 2026
 भोपाल। कैलारस चीनी मिल को फिर से शुरू करने के लिए सरकार ने कवायद प्रारंभ कर दी है। लघु, मध्यम एवं उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने कारखाने के पुनरुद्धार और दीर्घकालिक…
Advt.