पुलिस अधिकारी के रूप में बनाई अलग पहचान, सरल व्यवहार और जन सरोकारों के चलते मिला लोगों का सम्मान।
संजय अग्रवाल।पुलिस विभाग में पदस्थापना के दौरान अधिकारी का व्यवहार और जनता के साथ संवाद ही उसकी कार्यशैली की पहचान बनता है। टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलया का कार्यकाल भी इसी आत्मीयता और बेहतर समन्वय के लिए क्षेत्र में याद किया जाएगा। उनके रायसेन जिले में स्थानांतरण के बाद क्षेत्रवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने आत्मीयता के साथ उनका सम्मान कर विदाई दी।
एसडीओपी आकांक्षा तलया ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को महत्व दिया। यही कारण रहा कि क्षेत्र के विभिन्न वर्गों में उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता देखने को मिली। उनके सरल स्वभाव, सहज व्यवहार और लोगों की बात सुनने की शैली की क्षेत्र में सराहना की गई।