भोपाल में दर्दनाक हादसा: सेज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की बाइक फिसलने से मौत, 24 घंटे कोमा में रहने के बाद तोड़ा दम

Updated on 22-08-2026 11:34 AM

भोपाल। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बाइक फिसलने से घायल हुए 42 वर्षीय प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह की बुधवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे के बाद वह 24 घंटे से अधिक समय तक कोमा में रहे, जिसके कारण पुलिस उनके बयान दर्ज नहीं कर सकी।

अचानक फिसली बाइक

मंगलवार रात वह बाइक से जा रहे थे। गोविंदपुरा क्षेत्र में पार्क के सामने उनकी बाइक अचानक फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस को फिलहाल स्वयं बाइक फिसलने से हादसा होने की आशंका है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार पुष्पेंद्र सिंह मूलत: रीवा जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में अवधपुरी में रहते थे। वह सेज यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के लिए शिक्षक दिवस इस बार खास उपलब्धि लेकर आएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों का चयन हुआ है। भोपाल की डॉ.…
 22 August 2026
भोपाल, भोपाल की खराब हवा को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने रिपोर्ट मांगी है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और नगर निगम को साल 2019 से अब तक के वायु गुणवत्ता का…
 22 August 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी का कोटा बढ़ा दिया है। कोटा 84,492 टन बढ़ा है। पहले प्रदेश का कोटा 4,54,580 टन था,…
 22 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) में भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के मामले में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में चिह्नित 38,490…
 22 August 2026
भोपाल, भोपाल में ओला और रैपिडो जैसी कंपनियों की बाइक टैक्सी सेवा पर असर पड़ सकता है। परिवहन विभाग ने टैक्सी यूनियनों की मांग के बाद एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर चल रहे…
 22 August 2026
भोपाल, भोपाल के मंगलवार चौराहा स्थित रुस्तम हम्माल मस्जिद में तकरीर के दौरान मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि…
 22 August 2026
भोपाल । नगर निगम ने बुधवार को आइएसबीटी क्षेत्र में मोबाइल कोर्ट लगाकर कोचिंग संस्थानों, रेस्टोरेंट, होटल और अस्पतालों में जांच की। कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों के सामने सड़क…
 22 August 2026
भोपाल। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बाइक फिसलने से घायल हुए 42 वर्षीय प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह की बुधवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।हादसे के बाद वह…
 22 August 2026
 भोपाल। कैलारस चीनी मिल को फिर से शुरू करने के लिए सरकार ने कवायद प्रारंभ कर दी है। लघु, मध्यम एवं उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने कारखाने के पुनरुद्धार और दीर्घकालिक…
Advt.