'बिग बॉस' एक ऐसा रिएलिटी शो बन चुका है जिसका इसके फैंस को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। इस शो के अब तक 20 सीजन आ चुके हैं। हालां, 'बिग बॉस' के पीछे की कहानी को लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं। अब पूर्व वॉइस प्रेसिडेंट और Endemol के टैलेंट मैनेजर आनंद चौहान ने 'बिग बॉस' से जुड़ी वो सच्चाइयां दुनिया को सुनाई है जिसके बारे में पहले किसी को कुछ नहीं पता था। आनंद चौहान 'बिग बॉस' के 15 सीजन से जुड़े रहे हैं और वो यहां लेकर आए हैं शो के पीछे की कहानियां।
ये वो शख्स हैं जिन्होंने 15 सीजन में बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को इन्वाइट किया है और उनके साथ डील्स क्रैक की है, पैसे की बातें की है। सिद्धार्थ कन्नन के शो पर Endemol के एक्स वाइस प्रेसिडेंट रहे आनंद चौहान ने 'बिग बॉस' से जुड़े सारे प्रॉसेस के राज खोले हैं। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड के शो 'बिग ब्रदर्स' से प्रेरित इस शो का नाम जब 'बिग बॉस' रखा गया तो सारे A लिस्टर्स एक्टर्स के नाम खंगाले गए।
'बिग बॉस' शुरू हुआ तो ए-लिस्ट स्टार्स को लेने की थी प्लानिंग
उन्होंने कहा, 'जब हमने उनको अप्रोच किया तो रिएलिटी पता लगा कि ए-लिस्टर्स शो में आने के लिए नहीं मानेंगे। उस टाइम पर राखी सावंत का नाम आया, उस टाइम अमित साध का नाम आया, राहुल रॉय, रवि किशन का नाम आया। लोगों को यकीन नहीं होगा कि जब हमने ये मिक्स्ड ग्रुप बनाया तो उस टाइम एंकरिंग के लिए तब की एक लेडी एंकर करने वाली थी जो टेलिविजन की टॉप की एक्ट्रेस थी। लेकिन हम ये दावा कर रहे थे के बॉलीवुड के 13 बड़े एक्टर्स लेकिन ये इनमें से कई ऐसे नहीं थे। तो हमने सोचा कम से कम होस्ट तो बॉलीवुड से लें। तब जाकर मैंने अरशद वारसी का नाम सजेस्ट किया। तब मुन्ना भाई बहुत ही हिट था। अरशद को भी था कि नहीं यार, मुझे नहीं करना है टेलिविजन। मैंने कहा- एक बार बैठो, आप सुन लो। ये पहली बार हो रहा है। ऐसे करके अरशद को तैयार किया।'
शाहरुख खान से लेकर करण जौहर तक को भी अप्रोच किया गया था
इसके बाद सिद्धार्थ कन्नन ने पूछा कि क्या वाकई में कोई रिश्वत दी जाती है कि अनंत भाई आप टैलेंट मैनेजर हो, आप इनचार्ज हो हमें इस शो में लाने के लिए, ये लीजिए पैसा, मुझे कंटेस्टेंट बना लीजिए। सिद्धार्थ पूछते हैं कि मैंने सुना था उस टाइम पर कि आपलोगों ने बहुत A लिस्टर्स को पहले सीजन में अप्रोच किया था बॉलीवुड से। इसपर उन्होंने कहा-शाहरुख खानसे लेकर करण जौहर तक को भी अप्रोच किया गया था। उन्होंने कहा, 'एक आर्टिस्ट थी टॉप की, उसको मैंने साइनिंग अमाउंट का चेक भी दे दिया था। बोली कि-हां जी, ये चेक है, मैं नहीं कर सकती।'
'रवि किशन को लेकर कहा कि यार इन्हें कौन जानता है'
उन्होंने कहा, 'रवि किशन आज की डेट में सुपरस्टार है। लेकिन 20 साल पहले जब मैंने पहली बार नाम बताया था तो बहुत लोगों ने कहा था- यार कौन जानता है। भोजपुरी इंडस्ट्री एक मार्केट है, हमलोग तो शो बना रहे हैं पूरे भारत के लिए। मुझे अंदर से लगता था कि ये तो मिथुन चक्रवर्ती का यंग वर्जन है और ये शो चला सकते हैं। उसी सीजन में कश्मीरा शाह भी थीं। इन सबके बाद तब लोगों को ये आदत पड़ गई।
'कम से कम 5-6 साल पहले कि काजी को लेना चाहिए'
उन्होंने शो में कंटेस्टेंट्स को चुने जाने को लेकर बातें कीं। आनंद ने कहा, 'आप बिलीव नहीं करोगे, ये जो सीजन चल रहा है उसमें काजी है। जब से वो फेम गुरुकुल का विनर हुआ उसे तब से जानता हूं। मेरी रेकमेंडेशन ये थी कम से कम 5-6 साल पहले कि काजी को लेना चाहिए। उस टाइम पर बोला कि नहीं यार, वो लूजर है। क्या किया है उसने फेम गुरुकुल के बाद क्या किया। आज अगर आप देखोगे कि काजी जो है, हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। मतलब कि इंसान क्या हो सकता है, कैसे हो सकता है, उसका केवल नाम सुनने से या एक मीटिंग से नहीं पता लगता।'
ये जो सीजन चल रहा है उसमें काजी है। जब से वो फेम गुरुकुल का विनर हुआ उसे तब से जानता हूं। मेरी रेकमेंडेशन ये थी कम से कम 5-6 साल पहले कि काजी को लेना चाहिए। उस टाइम पर बोला कि नहीं यार, वो लूजर है। क्या किया है उसने फेम गुरुकुल के बाद क्या किया। आज अगर आप देखोगे कि काजी जो है, हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।
आनंद चौहान
काजी ने कहा था- मुझे एक्टिंग में ज्यादा इंटरेस्ट है
सिद्धार्थ ने पूछा कि काजीका कहना है कि पहले भी उन्हें बिग बॉस के लिए ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने ना कहा। तो आप बताइए कि किन्होंने उन्हें नाम कहा काजी के लिए। आनंद ने कहा, 'जब 2006 में काजी फेम गुरुकुल से विनर बनकर आया था तो काजी ने मना किया था। उसने कहा था- मुझे एक्टिंग में ज्यादा इंटरेस्ट है। उसके बाद मैंने उसके साथ 2-3 बार बात की थी और मेरी टीम को मैंने बताया था कि उसको लेना चाहिए। तब मेरी टीम ने कहा था- नहीं यार, उसको नहीं, वो क्या है। तो ये इस तरह से आगे-पीछे चलता रहा और काजी 20वें सीजन में आया।'
'मुझे 3 साल लगे थे श्वेता तिवारी को कन्विंस करने के लिए'
उन्होंने एक्ट्रेस के बारे में बताते हुए कहा, 'उनके दिमाग में एक चीज थी शायद हम उसके हसबैंड की गर्लफ्रेंड को लाएंगे। टीना दत्ता, ये भी टेलिविजन का एक बड़ा नाम है। इतने साल मतलब लगातार 4-5 साल बात होती थी, कमर्शियल की बात होती थी और आगे जाकर कुछ नहीं। मुझे 3 साल लगे थे श्वेता तिवारी को कन्विंस करने के लिए । मैंने कहा था- ये लास्ट सीजन होगा जिसमें आपको अप्रोच कर रहे। अगला सीजन के लिए कोई नहीं आएगा।'
एक टीवी स्टार की बेटी ने 35 लाख मांगे थे
वहीं उन्होंने बताया कि घर में आनेवाले कलाकारों के कैसे डिमांड रहे हैं। उन्होंने कहा, 'एक टीवी स्टार शुरू करता था 5 करोड़ से पूरे सीजन के लिए। उसका कहना ये था कि पहले मैं सीजन में हां बोलूं उसके लिए डेढ़। मैं हॉल के लिए अंदर जाऊं उसके डेढ़। बाकी दो करोड़। आप मुझे पहले जिन निकालो या लास्ट में। ये उनके डिमांड थे, जो अब जा चुके हैं। एक टीवी स्टार की बेटी को मैंने कॉन्टैक्ट किया तो उसने पता नहीं क्या कैलकुलेशन किया पता नहीं। उसने कहा- मुझे 35 लाख चाहिए। उसने क्या सोचा पता नहीं, मुझे लगा इसने कभी बिग बॉस क्या होता है सुना नहीं होगा लेकिन मुझे तो शो पर लाना होता है। क्योंकि ये शो ऐसे ही 15 लोगों को लाकर नहीं होता है। आपको ये देखना होता है कि ये इंटरेस्टिंग होने चाहिए। हमलोग जो बात कर रहे हैं वो 20 साल पहले की है। उस जमाने में न वॉट्सऐप था न कुछ और। आप सोचो कि मैंने उस टाइम पर लिस्ट कैसे बनाई होगी।'
एक-आध दो आर्टिस्ट ऐसे रहे जिनका पे चेक 2 करोड़ से ऊपर गया
उन्होंने बताया, 'टीवी पर्सनैलिटी की बात करूं तो कोई भी आर्टिस्ट लीड रोल करता है तो उसका लाख सवा लाख हर दिन का होता है। जितने भी सीजन मैंने हैंडल किए उनमें से एक-आध दो आर्टिस्ट ऐसे रहे जिनका पे चेक 2 करोड़ से ऊपर गया, बिना सीजन जीते। जो टेलिविजन का होता है मैक्सिमम वो लेके जाता है।
सीजन 6 तक प्राइज मनी 1 करोड़ था, अभी 50 लाख हुआ है
ऐसा नहीं है कि उसे इतने करोड़ का गारंटी दिया हुआ है, वो शो में जितने हफ्ते जा रहा है, वैसे उसके अमाउंट में ऐड होते हैं। सीजन 6 तक आप देखोगे तो प्राइज मनी 1 करोड़ था, अभी 50 लाख हुआ है। क्योंकि जब ये कैलकुलेशन लगाते हैं तो प्राइज मनी से अधिक को लोग ऐसे ही लेकर जाते हैं। और प्राइज मनी किसी एक को मिलने वाला है। जब आप साइन करते हो तो ये नहीं बोलोगे न कि मैं ही बनूंगा तो आप अपनी वीकली अर्निंग ही मानकर चलते हो।'