नई दिल्ली: देश के कई बैंक हैं, जो अपने पात्र ग्राहकों को कई प्रकार की एफडी योजनाओं की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। इस बीच हम भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एफडी योजनाओं की बात कर रहे हैं।
यह बैंक कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 वर्षों तक के लिए एफडी स्कीम की सुविधा देता है। यह व्यवस्था सामान्य नागरिकों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक के लिए है। अब हम यहां 7 दिनों से 10 वर्षों तक की एफडी के लिए एसबीआई की ब्याज दरों की बात करेंगे। यह दरें खुदरा घरेलू सावधि जमाओं (Retail Domestic Term Deposits) के लिए 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि के लिए है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
एसबीआई में 7 दिन और 10 वर्षों की एफडी पर ब्याज दर क्या है?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी कि एसबीआई सबसे कम 7 दिनों की एफडी सुविधा देता है। इस अवधि की एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को सालाना 3.05 फीसदी का ब्याज देता है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह 3.55 फीसदी सालाना है।
वहीं, इसके 10 वर्षों की एफडी की बात करें तो सामान्य नागरिकों को इसके लिए सालाना 6.05 फीसदी का ब्याज मिलता है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को यह नियमों और शर्तों के साथ 7.05 फीसदी सालाना है।
7 दिनों से 10 वर्षों तक SBI एफडी की ब्याज दरें कितनी हैं?
अब हम यहां 7 दिनों से 10 वर्षों तक SBI एफडी की ब्याज दरों को जानेंगे। यह दरें 15 जुलाई 2025 से लागू हैं। इनमें आम या सामान्य नागरिक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी की ब्याज दरें शामिल हैं, जिन्हें हम नीचे बनाए गए टेबल में आसानी से देखेंगे और जानेंगे। टेबल में दरें प्रति वर्ष (दरें % प्रति वर्ष में) के हिसाब से हैं।
*इसमें "SBI वी-केयर" (SBI We-care) जमा योजना के तहत 50 bps का अतिरिक्त प्रीमियम शामिल है।
एसबीआई 7 दिनों की एफडी पर कितना ब्याज देता है?
एसबीआई 7 दिनों की एफडी पर 3.05 फीसदी से लेकर 3.55 फीसदी तक का सालाना ब्याज देता है।
एसबीआई कम से कम और अधिक से अधिक कितने समय के लिए एफडी सुविधा देता है?
एसबीआई कम से कम 7 दिन और अधिक से अधिक 10 वर्षों के लिए एफडी सुविधा देता है।एफडी को हिंदी में क्या कहते हैं?
एफडी यानी कि फिक्स्ड डिपॉजिट को हिंदी में सावधि जमा कहते हैं।एफडी में पैसा कैसे जमा किया जाता है?
एफडी में एकमुश्त यानी एकसाथ पैसा जमा किया जाता है।क्या फिक्स्ड डिपॉजिट को सुरक्षित निवेश माना जाता है?
हां, फिक्स्ड डिपॉजिट को सुरक्षित निवेशों में से एक माना जाता है।