जनपद सीईओ चेतना पाटील के राज में ग्राम पंचायत में खुला भ्रष्टाचार

Updated on 16-07-2026 10:12 AM
ग्राम पंचायत सचिव, इंजीनियर सी बी सोनी कमीशन के लालच में कर रहे हैं ग्राम पंचायत भवन का घटिया निर्माण?

संजय अग्रवाल // जनपद पंचायत टिमरनी की ग्राम पंचायत पाडरमाटी में ग्राम पंचायत सचिव बीनोद कहार एवं इंजीनियर सी बी सोनी की मिली भगत से लगभग 37 लाख 50000 की पंचायत भवन में घटिया निर्माण चल रहा है। पंचायत भवन में लगने वाली सामग्री जैसे घटिया किस्म की सीमेंट,रेत,ईंट,और इस्टीमेट के आधार पर जो सरिया लगना चाहिए वह नहीं लग रहा है।और खड़ा हो गया पंचायत भवन इंजीनियर सी बी सोनी जिसके ऊपर पूर्व में भ्रष्टाचार को लेकर कई शिकायतें हुई है।और ग्राम पंचायत सचिव वीनोद कहार के द्वारा ग्राम पंचायत भवन में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि किस तरह शासकीय राशि का दुरुपयोग इंजीनियर, सचिव कर रहे है।ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निर्माण कार्य गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत भवन में गुणवत्ता मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। निर्माण कार्य में कथित रूप से घटिया सीमेंट, ईंट एवं निम्न गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर प्रश्नचिह्न लग गया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे इंजीनियर सी बी सोनी कमीशन के चक्कर मे सचीब दोनों मिलकर खेल खेल रहे हैं। और जनपद सीईओ चेतना पाटील को जानकारी होने के बावजूद भी अनियमितताएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि किस प्रकार से सरकारी राशि का दुरुपयोग कर निर्माण की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। यदि समय रहते इसकी निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो यह भवन भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में न तो तय मानकों का पालन किया जा रहा है और न ही गुणवत्ता की कोई प्रभावी निगरानी दिखाई दे रही है। इससे लोगों में यह आशंका बढ़ गई है कि सरकारी धन का उपयोग सही तरीके से नहीं किया जा रहा। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण सामग्री कालम,बीम एवं छत में सरिया की जांच करवाई जाए तथा पूरे कार्य का तकनीकी ऑडिट कराया जाए।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं इंजीनियर, सचिव पर सख्त कार्रवाई की जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
ग्राम पंचायत सचिव, इंजीनियर सी बी सोनी कमीशन के लालच में कर रहे हैं ग्राम पंचायत भवन का घटिया निर्माण?संजय अग्रवाल // जनपद पंचायत टिमरनी की ग्राम पंचायत पाडरमाटी में ग्राम…
 14 July 2026
व्यापारी और मंडी स्टाफ ने दी बधाईसंजय अग्रवाल //  मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी 107 अधिकारियों की पदोन्नति सूची में कृषि उपज मंडी टिमरनी में कार्यरत प्रभारी मंडी सचिव राजेन्द्र…
 14 July 2026
भोपाल, लखनऊ में अग्निकांड के बाद भोपाल शहर की कोचिंग क्लॉसेस में फायर सेफ्टी को लेकर जिम्मेदार अलर्ट मोड पर है। निगम अब कार्रवाई करने के लिए मैदान में उतरेगा और…
 14 July 2026
भोपाल, भोपाल के हमीदिया रोड स्थित एक फर्नीचर शोरूम और गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इससे सोफा, बेड-अलमारी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।आग सुबह साढ़े 5…
 14 July 2026
भोपाल। भोपाल में निजी कालेज द्वारा 118 एमबीए विद्यार्थियों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर छात्रवृत्ति के 99 लाख रुपये निकालने के मामले में पिछले माह एफआईआर दर्ज करने के…
 14 July 2026
भोपाल। मानसूनी द्रोणिका के ऊपर की तरफ खिसकाने के कारण हवाओं का रुख बदल गया है। इसके चलते जहां प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया…
 14 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश अब केवल एमओयू तक सीमित न रहकर धरातल पर साकार हो रहा है। स्पेन, कनाडा, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जापान, दक्षिण कोरिया, आयरलैंड और इंडो-जर्मन…
 14 July 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा आठवीं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन…
 14 July 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 से 17 जुलाई तक नई दिल्ली के भारत मंडपम् में आयोजित भारत टेक्स-2026 में देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक ब्रांडों…
Advt.