MP में विदेशी निवेश की बड़ी उड़ान, 28,200 करोड़ की 10 परियोजनाएं जमीन पर उतरीं
Updated on
14-07-2026 11:46 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश अब केवल एमओयू तक सीमित न रहकर धरातल पर साकार हो रहा है। स्पेन, कनाडा, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जापान, दक्षिण कोरिया, आयरलैंड और इंडो-जर्मन सहयोग सहित आठ देशों की 10 प्रमुख कंपनियों की 28 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की निवेश परियोजनाएं प्रदेश में ग्राउंडब्रेकिंग चरण में हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी टेक ग्रोथ कांक्लेव 3.0 में दी।
इन प्रमुख विदेशी परियोजनाओं पर तेजी से चल रहा काम
मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें स्पेन की सबमर इंडिया प्रालि द्वारा भोपाल में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये (यूएसडी दो बिलियन डॉलर) के एआइ-रेडी डेटा सेंटर की स्थापना, कनाडा की मैक्केन फूड की 3,800 करोड़ रुपये की फूड प्रोसेसिंग इकाई, यूनाइटेड किंगडम की हेलियन (जीएसके) की तीन हजार करोड़ रुपये की फार्मास्यूटिकल्स परियोजना और जापान की टोपान स्पेशियलिटी फिल्म्स की 1,100 करोड़ रुपये की स्पेशियलिटी फिल्म्स इकाई शामिल है।
एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाली इन परियोजनाओं के साथ अमेरिका ट्रूयर स्पिलट वाटर्स की रिन्यूएबल्स एनर्जी की 500 करोड़ रुपये की नवकरणीय ऊर्जा परियोजना, दक्षिण कोरिया की बू यंग स्कीकार्प की 225 करोड़ रुपये की लेदर एवं फुटवियर इकाई, एफीबार की 207 करोड़ रुपये का मेडिकल डिवाइस पार्क, आयरलैंड की फेलिक्स जेनेरिक्स की 134 करोड़ रुपये की फार्मास्यूटिकल्स इकाई, यूनाइटेड किंगडम की क्लिनीसप्लाइज की 127 करोड़ रुपये की मेडिकल डिवाइस पार्क और इंडो-जर्मन सहयोग से टीडब्ल्यूई ओबीटी प्रालि की 126 करोड़ रुपये की टेक्सटाइल इकाई के कार्य भी निरंतर प्रगति पर हैं।
पारस सेमीकंडक्टर्स करेगी 6,000 करोड़ रुपये का निवेश
पारस सेमीकंडक्टर्स के सीईओ संतोष कुमार ने कहा कि उनकी कंपनी पारस सेमीकंडक्टर्स द्वारा मध्य प्रदेश में भारत की पहली अत्याधुनिक एडवांस्ड हेटेरोजीनियस पैकेजिंग ओसेट (आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट) इकाई की स्थापना के लिए लगभग 6,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।
सीटीआरएलएस के रणनीति प्रमुख सिद्धार्थ रेड्डी ने कहा कि मध्य प्रदेश की तीनों टेक ग्रोथ कांक्लेव का हिस्सा बनना उनके लिए सुखद अनुभव रहा है। एस्टेरा लैब्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (आईटी) एवं प्रबंध निदेशक शिवानंद आर. कोटेश्वर ने कहा कि मध्य प्रदेश भविष्य में अंतरिक्ष (स्पेस) में डेटा सेंटर स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बनने की क्षमता रखता है।
व्यापारी और मंडी स्टाफ ने दी बधाईसंजय अग्रवाल // मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी 107 अधिकारियों की पदोन्नति सूची में कृषि उपज मंडी टिमरनी में कार्यरत प्रभारी मंडी सचिव राजेन्द्र…
भोपाल, लखनऊ में अग्निकांड के बाद भोपाल शहर की कोचिंग क्लॉसेस में फायर सेफ्टी को लेकर जिम्मेदार अलर्ट मोड पर है। निगम अब कार्रवाई करने के लिए मैदान में उतरेगा और…
भोपाल, भोपाल के हमीदिया रोड स्थित एक फर्नीचर शोरूम और गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इससे सोफा, बेड-अलमारी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।आग सुबह साढ़े 5…
भोपाल। भोपाल में निजी कालेज द्वारा 118 एमबीए विद्यार्थियों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर छात्रवृत्ति के 99 लाख रुपये निकालने के मामले में पिछले माह एफआईआर दर्ज करने के…
भोपाल। मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश अब केवल एमओयू तक सीमित न रहकर धरातल पर साकार हो रहा है। स्पेन, कनाडा, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जापान, दक्षिण कोरिया, आयरलैंड और इंडो-जर्मन…
भोपाल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा आठवीं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 से 17 जुलाई तक नई दिल्ली के भारत मंडपम् में आयोजित भारत टेक्स-2026 में देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक ब्रांडों…
भोपाल। भाजपा ने मध्य प्रदेश के दतिया उप चुनाव में 40 स्टार प्रचारक बनाए हैं। इनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,…