सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु एसडीओपी टिमरनी द्वारा कैम्प आयोजित कीया

Updated on 13-08-2026 10:14 AM
सीएम हेल्पलाइन का निराकरण करते हुए एसडीओ पी टिमरनी।

संजय अग्रवाल //  हरदा जिले में पहली बार देखने को मिली शासकीय विभाग में सीएम हेल्पलाइन का निराकरण करते हुए की तस्वीर। लंबित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) टिमरनी द्वारा कार्यालय परिसर में विशेष कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प के दौरान सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के शिकायतकर्ताओं/फरियादियों को मौके पर बुलाकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को उनके समक्ष विस्तारपूर्वक सुना गया तथा प्रत्येक प्रकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की गई।कैम्प में थाना टिमरनी एवं थाना रहटगाँव के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संबंधित शिकायतों की थाना स्तर पर की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए फरियादियों से सीधे संवाद किया गया तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कैम्प के दौरान प्राप्त शिकायतों में से 04 प्रकरणों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं कुछ प्रकरण ऐसे पाए गए जिनमें दोनों पक्षों के मध्य आपसी विवाद अथवा पारिवारिक/व्यक्तिगत मतभेद थे। ऐसे मामलों में दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर उनकी बात सुनी गई तथा आपसी सहमति एवं समझाइश के माध्यम से विवादों का निराकरण कराया गया।
एसडीओपी टिमरनी द्वारा उपस्थित फरियादियों को कानून एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में उचित समझाइश देते हुए यह भरोसा दिलाया गया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा तथा पात्र मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस द्वारा आयोजित इस प्रकार के विशेष कैम्प का उद्देश्य आमजन की शिकायतों को सीधे सुनना, पुलिस एवं नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करना तथा लंबित शिकायतों का प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
ड्यूटी के दौरान दोनों बेटी के साथ मां का फर्ज भी निभाया शानदार। संजय अग्रवाल। हरदा जिले के टिमरनी में एसडीओपी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहीं आकांक्षा तलया मैडम…
 10 September 2026
व्यवस्था पर बड़ा सवाल कार्यालय को मिला ISO का दर्जा पर वहां प्रवेश द्वार एवं परिसर में दिख रही अव्यवस्था?संजय अग्रवाल // अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय टिमरनी को ISO का…
 22 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के लिए शिक्षक दिवस इस बार खास उपलब्धि लेकर आएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों का चयन हुआ है। भोपाल की डॉ.…
 22 August 2026
भोपाल, भोपाल की खराब हवा को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने रिपोर्ट मांगी है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और नगर निगम को साल 2019 से अब तक के वायु गुणवत्ता का…
 22 August 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी का कोटा बढ़ा दिया है। कोटा 84,492 टन बढ़ा है। पहले प्रदेश का कोटा 4,54,580 टन था,…
 22 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) में भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के मामले में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में चिह्नित 38,490…
 22 August 2026
भोपाल, भोपाल में ओला और रैपिडो जैसी कंपनियों की बाइक टैक्सी सेवा पर असर पड़ सकता है। परिवहन विभाग ने टैक्सी यूनियनों की मांग के बाद एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर चल रहे…
 22 August 2026
भोपाल, भोपाल के मंगलवार चौराहा स्थित रुस्तम हम्माल मस्जिद में तकरीर के दौरान मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि…
 22 August 2026
भोपाल । नगर निगम ने बुधवार को आइएसबीटी क्षेत्र में मोबाइल कोर्ट लगाकर कोचिंग संस्थानों, रेस्टोरेंट, होटल और अस्पतालों में जांच की। कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों के सामने सड़क…
Advt.