बांग्लादेश के PM तारिक रहमान नहीं आएंगे भारत, घर में सताया बड़ा डर, सबसे पुराने दोस्त से बना रहे दूरी

Updated on 18-07-2026 01:41 PM
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। तारिक रहमान के नेतृत्व में ढाका की अपने पुराने सहयोगी और सबसे अहम पड़ोसी से दूरी के पीछे बांग्लादेश की घरेलू राजनीतिक को वजह बताया गया है।

भारत से दूरी बना रहे तारिक रहमान

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद शुरुआती दौर में भारत की यात्रा को प्राथमिकता देते रहे हैं, लेकिन इसी साल फरवरी में हुए चुनाव के बाद आई तारिक रहमान ने ऐसी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इसके बजाय तारिक रहमान ने पहली विदेश यात्रा के लिए मलेशिया को चुना और उसके बाद वह चीन के दौरे पर भी गए।
बांग्लादेश में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली BNP सरकार के आने के बाद दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन ढाका ने अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। हालांकि, तारिक रहमान के आने के बाद पूर्ववर्ती अंतरिम सरकार के दौर में जमी बर्फ जरूरी पिघली है और संबंध स्थिर हुए हैं।

कट्टरपंथियों के दबाव में तारिक रहमान सरकार

बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार देश के अंदर इस्लामिक कट्टरपंथी ताकतों के दबाव का सामना कर रही है। ठीक उसी समय नई दिल्ली और ढाका के बीच कुछ अनसुलझे मुद्दों को लेकर तनाव है। इसमें सीमा-पार नदी जल बंटवारा और भारत से अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की वापसी जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।

भारत-बांग्लादेश के बीच अनसुलझे मुद्दे

भारत और बांग्लादेश के बीच बहुचर्चित जल-बंटवारा संधि इसी साल दिसम्बर में खत्म हो रही है। अभी तक इस संधि को बढ़ाने पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि, बांग्लादेश ने उम्मीद जताई है कि पानी को लेकर भारत उचित फैसला करेगा।

इसके साथ ही ढाका ने भारत से बांग्लादेशी घुसपैठियों की वापसी पर आपत्ति जताई है। ढाका ने भारत पर जबरन लोगों को सीमा पार भेजने का आरोप लगाया है, जबकि नई दिल्ली का कहना है कि वह अवैध लोगों को देश में स्वीकार नहीं करेगा। इस मुद्दे को लेकर सीमा पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच कई बार तनाव की स्थिति बन चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 13 June 2026
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…
 13 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अमेरिका-ईरान की शांति समझौते पर सहमति बन गई है। पाकिस्तान अब मध्यस्थ के रूप में आगे के कदमों पर काम…
 13 June 2026
दुबई: ईरान के इजरायल-अमेरिका के साथ युद्ध में जिन खाड़ी देश ने कड़ा रुख दिखाया है, उनमें सबसे अहम नाम यूएई का है। यूएई को लेकर लगातार ऐसी रिपोर्ट सामने…
 13 June 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: शांति की कई कोशिशों और अलग-अलग दावों के बाद अमेरिका व ईरान एक बार फिर समझौते का कागज लिए आमने-सामने खड़े हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने तो ऐलान भी कर…
 13 June 2026
बीजिंग: चीन में भारत के नए राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने अपना कार्यकाल संभालने के एक महीने के भीतर तिब्बत का अपना पहला दौरा किया है। दोराईस्वामी बीते गुरुवार 11 जून…
Advt.