ट्रंप ने दोस्त नेतन्याहू को दिया धोखा? ईरान के साथ डील में इजरायल को कर दिया किनारे, ऐलान होने तक नहीं दी खबर

Updated on 13-06-2026 12:15 PM
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते में इजरायल को लगभग पूरी तरह किनारे कर दिया है। जब गुरुवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ होने वाले हमले को सैन्य हमले को रद्द करने की घोषणा की तो इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को इसकी सूचना तक नहीं थी।

ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाला सैन्य हमला रद्द कर दिया है और बताया कि तेहरान ने एक समझौते के मसौदे को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट से पता चलता है कि ट्रंप के ऐलान से पहले नेतन्याहू को इस घटनाक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

ट्रंप ने ऐलान के बाद नेतन्याहू को दी जानकारी

अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस की रिपोर्ट ने मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र के हवाले से बताया कि प्रस्तावित समझौते के बारे नेतन्याहू को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। हालांकि, इस घोषणा के बाद ट्रंप ने नेतन्याहू से डील के बारे में बात की। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में जानकारी दी।

इजरायली PMO से जारी बयान में कहा गया कि भले ही इजरायल इस समझौते का हिस्सा नहीं है, फिर भी प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिबद्धता की तारीफ की जिसके तहत बातचीत के बाद होने वाले अंतिम समझौते में संवर्धित सामग्री को हटाना, संवर्धन के बुनियादी ढांचे को खत्म करना, मिसाइल उत्पादन की सीमा तय करना और क्षेत्र में अपने आतंकवादी प्रॉक्सी को ईरान से दिए जा रहे समर्थन को रोकना शामिल होगा।

ईरान के परमाणु हथियार पर बोले नेतन्याहू

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कसम खाई कि जब तक वह इजरायल के पीएम हैं, तब तक वह ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस मुद्दे पर पूरी तरह सहमत हैं। नेतन्याहू ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जब तक मैं इजरायल का प्रधानमंत्री हूं, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। इस मुद्दे पर मेरे और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच पूरी सहमति है। 30 से ज्यादा सालों से, मैं ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अभियान में सबसे आगे रहा हूं।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
Advt.