गौरेला पेंड्रा मरवाही, 18 नवंबर 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में धान खरीदी केंद्रों की सुविधा उपलब्ध होने से किसानों को समय और श्रम की बचत हो रही है। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरजा में इस वर्ष नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ होने से किसानों में खुशी का माहौल है। ग्राम पंचायत कोरजा के किसान श्री जीवन लाल राठौर ने बताया कि पहले उन्हें अपना धान बेचने के लिए गांव से लगभग 8 किलोमीटर दूर धनौली धान खरीदी केंद्र जाना पड़ता था। वहां किसानों की अधिक भीड़ होने के कारण धान विक्रय करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस वर्ष कोरजा में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से उनकी यह समस्या दूर हो गई है। अब वे अपने ही गांव में आसानी से धान का विक्रय करेंगे।
किसान जीवन लाल ने बताया कि नवीन धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही किसान घर बैठे ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से आसानी से धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे टोकन कटवाने के लिए लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ती और किसानों का समय भी बचता है। गांव में ही धान खरीदी केंद्र की सुविधा मिलने से जीवन लाल एवं अन्य किसान काफी प्रसन्न हैं। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। नवीन धान खरीदी केंद्र की शुरुआत से कोरजा के किसानों को नजदीक में ही धान विक्रय की सुविधा मिल रही है, जिससे उनकी दूरी, समय और परेशानी कम हुई है।
नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत, अब अपने ही गांव में बेच रहे धान
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 18 नवंबर 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में धान खरीदी केंद्रों की सुविधा उपलब्ध होने से किसानों को समय और श्रम की बचत हो रही है। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरजा में इस वर्ष नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ होने से किसानों में खुशी का माहौल है। ग्राम पंचायत...
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज और विश्लेषण — ksknews.in पर।