'हम इस पर विचार करेंगे और फैसला लेंगे', CJI सूर्यकांत ने मुख्य चुनाव आयुक्त, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाले कानून पर क्यों कही ये बात?

Updated on 08-10-2026 11:28 AM
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर विचार करने पर बुधवार को सहमति जताई, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को वृहद संविधान पीठ को भेजे जाने के सवाल पर आए उसके हालिया खंडित फैसले को वापस लेने का अनुरोध किया गया है।


23 सितंबर को अलग-अलग राय दी थी

  • जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने 23 सितंबर को इस मुद्दे पर अलग-अलग राय दी थी कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों के चयन के लिए गठित समिति से भारत के प्रधान न्यायाधीश को बाहर रखने वाले 2023 के कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को वृहद संविधान पीठ को भेजा जाए या नहीं।
  • पीठ ने कहा था कि विचारों में अंतर के कारण मामले को प्रशासनिक स्तर पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत के समक्ष पेश किया जाए ताकि प्रभावी और आधिकारिक फैसले के लिए उचित संख्या वाली पीठ का गठन किया जा सके।

'हम इस पर विचार करेंगे और फैसला लेंगे'

  • सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने फैसले को वापस लेने के अनुरोध वाली याचिका का बुधवार को उल्लेख किया। सीजेआई ने कहा, 'हम इस पर विचार करेंगे और फैसला लेंगे।'
  • शंकरनारायणन ने पीठ को बताया कि इस याचिका का उल्लेख पहले जस्टिस दत्ता की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष किया गया था लेकिन बाद में मामला उस पीठ से हटा लिया गया और उन्हें इसे चीफ जस्टिस के समक्ष रखने को कहा गया।
  • वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा, 'मुख्य निर्वाचन आयुक्त से जुड़े मुद्दे पर खंडित फैसला आया है। हमने फैसले को वापस लेने के अनुरोध वाली याचिका का उल्लेख किया है।'

कोई अन्य अंतरिम याचिका भी दाखिल की गई है?

चीफ जस्टिस ने जब पूछा कि क्या कोई अन्य अंतरिम याचिका भी दाखिल की गई है तो शंकरनारायणन ने कहा कि एक उपचारात्मक (क्यूरेटिव) याचिका भी दाखिल की गई है लेकिन फैसले को वापस लेने के अनुरोध वाली याचिका उससे अलग है। उन्होंने कहा, 'एक उपचारात्मक याचिका दाखिल की गई है। मेरा मानना है कि उस पर अलग तरीके से विचार होगा। वह सुनवाई योग्य है या नहीं, मुझे नहीं पता। हमारी अंतरिम याचिका फैसले को वापस लेने के लिए है। उपचारात्मक याचिका में अक्सर पुनर्विचार की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी होता है।'

23 सितंबर को क्या हुआ था?

यह घटनाक्रम जस्टिस दत्ता और जस्टिस शर्मा की दो सदस्यीय पीठ द्वारा 23 सितंबर को केंद्र के उस अनुरोध पर अलग-अलग राय दिए जाने के बाद सामने आया है, जिसमें 2023 के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को बड़ी संविधान पीठ को भेजने का अनुरोध किया गया था। जस्टिस दत्ता ने केंद्र का अनुरोध खारिज कर दिया था जबकि जस्टिस शर्मा ने मामले को वृहद पीठ के समक्ष रखने का समर्थन किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
 मानसून अपने आखिरी चरण में चल रहा है। बारिश का दौर फिर भी खत्म नहीं हो रहा है। मौसम विभाग का नया अलर्ट भी आ गया है। IMD ने 20…
 08 October 2026
नई दिल्लीः भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भारत और इजरायल को कट्टरपंथी इस्लामी आतंकी हमलों की एक नई लहर की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी…
 08 October 2026
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर विचार करने पर बुधवार को सहमति जताई, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति से जुड़े 2023 के…
 08 October 2026
नवीन निश्चल, नई दिल्ली: 'नशे के खिलाफ अभियान, देश को सलाम' अभियान के तहत जब गांजा, स्मैक, हेरोइन जैसे ड्रग्स पर दिल्ली पुलिस का एक्शन शुरू हुआ तो नशा बेचने…
 08 October 2026
लेखक: विमल कुमारपरीक्षाओं में धोखाधड़ी अपराध से पहले एक बाजार है। नौकरियों की कमी से इसकी मांग रहती है और पकड़े जाने की कम आशंका से यह जिंदा है। 2018…
 08 October 2026
लेखक: स्वपन दासगुप्ताराजनीतिक सत्ता में लंबे समय तक बने रहना और उस दौरान कोई सार्थक प्रभाव छोड़ना, ये दोनों बातें जरूरी नहीं कि एक-दूसरे से जुड़ी हों। मुहम्मद शाह 'रंगीला'…
 22 August 2026
पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो नई राजनीतिक हलचल मचाई है उन पर गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित महाकाव्य रामचरितमानस के सुंदरकांड के दोहे की यह पंक्ति-…
 22 August 2026
लखनऊ: मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्‍या मिश्रा हत्‍याकांड में पुलिस को सीतापुर के एक वकील के शामिल होने की सूचना मिली है। आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप अफसर रही…
 22 August 2026
रामगढ़ (झारखंड), झारखंड के रामगढ़ के बरकाकाना में मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक टरबाइन ब्लास्ट हो…
Advt.