इंदाैर के वार्ड 75 में गंदे पानी के लिए सैंपल:आज आ सकती है रिपोर्ट, टैंकरों से पानी की सप्लाई

Updated on 08-10-2026 12:30 PM
इंदौर, इंदौर के वार्ड 75 में कुमार भट्टी में गंदे पानी का मामला गहराता जा रहा है। नगर निगम ने यहां से पानी के सैंपल ले लिए है, मगर उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। संभावना है कि गुरुवार को इसकी रिपोर्ट आ सकती है।

गंदे पानी को लेकर वार्ड पार्षद कुणाल सोलंकी नगर निगम की जनसुनवाई में गए थे, जहां पर उन्होंने गंदा पानी बोतल में गिफ्ट पैक कर अधिकारियों को दिया था।

इसी दिन रात में सप्लाई के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने यहां से पानी के सैंपल कलेक्ट किए थे। हालांकि जब सप्लाई की गई थी, तब भी यहां पर गंदा पानी ही आ रहा था। बुधवार को इलाके में अलग-अलग जगह काम भी शुरू किया गया।

सैंपल कलेक्ट किए, रिपोर्ट आने का इंतजार

नगर निगम के अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने मंगलवार रात को ही इलाके में पानी के सैंपल कलेक्ट किए। यहां एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई होती है। मंगलवार रात को सप्लाई के दौरान जब लोगों के घरों में पानी आया तो उसके सैंपल निगम अधिकारियों ने कलेक्ट किए।

मामले में अपर आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि मंगलवार रात को सैंपल लिए गए है। गुरुवार को सैंपल की रिपोर्ट आने की संभावना है। वैसे वह इलाका नर्मदा विहिन है और करीब 200 से 250 घरों में ही कनेक्शन है। पहले भी टेस्ट कराए थे, जब साफ पानी आ रहा था।

उन्होंने कहा कि सीवर के इश्यू आते है। हमने सैंपल लेकर बैक्टिरियल टेस्ट कराया है, जिसके रिपोर्ट आना है। यहां पर अलग-अलग स्थानों पर पिट लगाकर जांच की जा रही है। अपर आयुक्त ने कहा कि रिपोर्ट सही आने के बाद ही सप्लाई की जाएगी। फिलहाल टैंकरों से यहां पानी की सप्लाई की जा रही है।

घरों में आया गंदा पानी, टैंकरों से सप्लाई

पार्षद कुणाल सोलंकी ने बताया कि मंगलवार को पानी की सप्लाई के बाद भी गंदा पानी आया है, जिसका अधिकारियों ने सैंपल लिया है। इलाके में काफी समय से गंदे पानी की शिकायत लोगों ने की थी। जिसके बाद नगर निगम की जनसुनवाई में हम ये शिकायत लेकर पहुंचे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
इंदौर, इंदौर के वार्ड 75 में कुमार भट्टी में गंदे पानी का मामला गहराता जा रहा है। नगर निगम ने यहां से पानी के सैंपल ले लिए है, मगर उसकी रिपोर्ट…
 08 October 2026
इंदौर, इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का 27 वर्षीय गणेश बुखार 5 सितंबर को दोस्तों के साथ बस से ओडिशा ट्रिप पर गया था। 14 सितंबर तक उसे इंदौर लौटना था,…
 08 October 2026
 इंदौर, 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले इंदौर के होटल कारोबार में तेजी दिखाई देने लगी है। मैच से पांच…
 08 October 2026
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री सुगम बस परिवहन सेवा से जुड़ी बसों के हादसों को लेकर उठाए सवाल मीडिया से चर्चा में कहा कि पुरानी बसों को…
 08 October 2026
भोपाल/उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 7 अक्टूबर को "विकसित भारत संकल्प सभा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
 08 October 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने और प्रदेश में पर्यटन निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण बुधवार…
 08 October 2026
भोपाल। युवाओं के आयोजन में प्रस्तुति देने आए पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम में बवाल हो गया। पुलिस ने एक बैरीकेड फांदकर घुसे एक युवक को बाल से पकड़कर…
 08 October 2026
भोपाल। शहर के भोपाल टॉकीज स्थित ऐतिहासिक शाही कब्रिस्तान से मेट्रो की भूमिगत लाइन निकालने का विवाद बुधवार को भी नहीं सुलझ सका। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक के…
 08 October 2026
भोपाल। नवरात्रि और दीपावली से पहले खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों और अस्वच्छ तरीके से खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। 12 से 26 सितंबर तक…
Advt.