ओडिशा ट्रिप पर गया इंदौर का युवक लापता:दोस्तों ने नागपुर जाने वाली ट्रेन में बैठाने का दावा किया

Updated on 08-10-2026 12:29 PM
इंदौर, इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का 27 वर्षीय गणेश बुखार 5 सितंबर को दोस्तों के साथ बस से ओडिशा ट्रिप पर गया था। 14 सितंबर तक उसे इंदौर लौटना था, लेकिन वह वापस नहीं आया।

एक महीने बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने विवाद के बाद 8 सितंबर को गणेश को नागपुर जाने वाली ट्रेन में बैठाने की बात कही थी, लेकिन रेलवे स्टेशन के CCTV में वह ट्रेन में चढ़ता नहीं दिखा। बुधवार को परिजन पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मिलने पहुंचे।

विवाद के बाद ट्रेन में बैठाने का दावा

गणेश की मां लालूबाई ने 13 सितंबर को लसूड़िया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, गणेश के साथ गए दोस्त भूपेंद्र और अन्य साथियों ने बताया कि 7 सितंबर की रात गणेश ने शराब पीकर विवाद किया था।

इसके बाद 8 सितंबर की सुबह उसे नागपुर की ट्रेन में बैठा दिया गया था। परिजनों ने रेलवे स्टेशन का CCTV देखा तो गणेश ट्रेन में चढ़ता हुआ दिखाई नहीं दिया। जिस होटल में विवाद होने की बात कही गई थी, उसके संचालक ने भी झगड़ा होने से इनकार किया है।

ओडिशा में मंदिरों और आसपास तलाशते रहे

परिजनों का कहना है कि लसूड़िया थाने में मदद मांगने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें खुद ओडिशा जाकर गणेश को तलाशने की सलाह दी। इसके बाद परिवार ओडिशा पहुंचा और मंदिरों व आसपास के इलाकों में गणेश की फोटो दिखाकर पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

पुलिस कमिश्नर से लगाई मदद की गुहार

बुधवार को परिवार पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मिलने पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि लसूड़िया पुलिस उन्हें बार-बार थाने बुलाकर खुद ओडिशा जाकर तलाश करने की बात कह रही है।

शाम तक थाने पर बैठने के बाद भी उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि एक महीने बाद भी गणेश का कोई अता-पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
इंदौर, इंदौर के वार्ड 75 में कुमार भट्टी में गंदे पानी का मामला गहराता जा रहा है। नगर निगम ने यहां से पानी के सैंपल ले लिए है, मगर उसकी रिपोर्ट…
 08 October 2026
इंदौर, इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का 27 वर्षीय गणेश बुखार 5 सितंबर को दोस्तों के साथ बस से ओडिशा ट्रिप पर गया था। 14 सितंबर तक उसे इंदौर लौटना था,…
 08 October 2026
 इंदौर, 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले इंदौर के होटल कारोबार में तेजी दिखाई देने लगी है। मैच से पांच…
 08 October 2026
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री सुगम बस परिवहन सेवा से जुड़ी बसों के हादसों को लेकर उठाए सवाल मीडिया से चर्चा में कहा कि पुरानी बसों को…
 08 October 2026
भोपाल/उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 7 अक्टूबर को "विकसित भारत संकल्प सभा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
 08 October 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने और प्रदेश में पर्यटन निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण बुधवार…
 08 October 2026
भोपाल। युवाओं के आयोजन में प्रस्तुति देने आए पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम में बवाल हो गया। पुलिस ने एक बैरीकेड फांदकर घुसे एक युवक को बाल से पकड़कर…
 08 October 2026
भोपाल। शहर के भोपाल टॉकीज स्थित ऐतिहासिक शाही कब्रिस्तान से मेट्रो की भूमिगत लाइन निकालने का विवाद बुधवार को भी नहीं सुलझ सका। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक के…
 08 October 2026
भोपाल। नवरात्रि और दीपावली से पहले खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों और अस्वच्छ तरीके से खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। 12 से 26 सितंबर तक…
Advt.