संजय अग्रवाल // मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के हरदा आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। पूर्व युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल प्रातः 10:00 बजे टिमरनी बस स्टैंड चौराहा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पटवारी हरदा में आयोजित कांग्रेस के "हल्ला बोल" कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। राहुल जायसवाल ने कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे कल प्रातः 10:00 बजे, टिमरनी बस स्टैंड चौराहा पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भव्य स्वागत करें तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें।