'दम घोंट देंगे', आमिर खान को बिश्नोई गैंग की धमकी, 'लव जिहाद' का आरोप लगाते हुए कहा- ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं

Updated on 18-07-2026 01:53 PM
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक सोशल मीडिया पोस्ट और एक ऑडियो क्लिप के जरिए दी गई है। धमकी देने वाला लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई है। हालांकि, सामने आए ऑडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की 'नवभारत टाइम्स' पुष्टि नहीं करता है।

हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' के मुताबिक, इस गैंग का आरोप है कि आमिर खान और अन्य लोग देश में 'लव जिहाद' को बढ़ावा दे रहे हैं और इसे अपनी संस्कृति पर सीधा हमला बता रहे हैं।

आमिर खान को धमकी- दम घोंट देंगे, सनातन धर्म के खिलाफ बर्दाश्त नहीं

नफरत भरी और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट में कहा गया है कि ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और तुरंत जवाबी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, साफ तौर पर धमकी दी गई है कि जो कोई भी अपने स्टारडम का इस्तेमाल करके इन कथित कामों को बढ़ावा देगा, उसका 'दम घोंट दिया जाएगा'। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि आमिर खान जैसे लोग हमारे सनातन धर्म और संस्कृति के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


श्रीगंगानगर की रेप घटना का भी जिक्र, नेताओं को हिंसक चेतावनी

आमिर खान को मिली धमकियों के अलावा, इस पोस्ट में राजस्थान के श्रीगंगानगर में हाल ही में एक मासूम लड़की के साथ हुए घिनौने अपराध का भी जिक्र किया गया है। जहां बिश्नोई गैंग ने इस मामले को संभालने के लिए स्थानीय प्रशासन की तारीफ की, वहीं उन्होंने उन नेताओं को सीधी और हिंसक चेतावनी दी, जो कथित तौर पर कुछ दोषियों को बचा रहे हैं। गैंग ने चेतावनी दी कि अगर इन नेताओं ने तुरंत दखल देना बंद नहीं किया, तो उन्हें भी ठीक वैसा ही बेरहम अंजाम भुगतना पड़ेगा, जैसा उन अपराधियों के लिए तय है, जो कानून की पकड़ से बच निकलते हैं।

गौरी स्प्रैट से आमिर की शादी, हिंदू संगठनों ने लगाया था 'लव जिहाद'का आरोप

मालूम हो कि आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी की। यह आमिर की तीसरी शादी है, जिसे लेकर दावा किया गया कि वह लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। गौरी हिंदू हैं और उनकी पहली दो पूर्व पत्नियां-रीना दत्ता और किरण राव भी हिंदू थीं। बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों ने आमिर पर लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया। बवाल मचा, तो आमिर ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं, बल्कि ईसाई हैं।

लव जिहाद के आरोपों पर यह बोले थे आमिर खान

आमिर ने 'रेडिफ' से बातचीत में कहा था, 'गौरी, किरण या रीना में से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादियां सिविल मैरिज के जरिए हुई थीं। गौरी हिंदू भी नहीं हैं, वह ईसाई हैं, और वह भी ऐसी ईसाई जो धर्म का बहुत ज्यादा पालन नहीं करतीं। सच तो यह है कि हमारा परिवार सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाला परिवार है। मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है। मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है। मेरे कजन मंसूर ने एक ईसाई महिला से शादी की है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी अक्सर देश-दुनिया की बातें करते रहते हैं। वो भारत की…
 22 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति 18' में हालिया एपिसोड में IIT-बॉम्बे टॉपर रहे 23 साल के योगेश साहू नजर आए। अपने गेम और टैलेंट से अमिताभ बच्चन को प्रभावित करते हुए योगेश…
 22 August 2026
KGF 2 की ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता के बाद सुपरस्टार यश की पैन-इंडिया फ‍िल्म 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी। 26 अगस्‍त को रिलीज से 5 दिन पहले शुक्रवार 21 अगस्‍त…
 22 August 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही खटास में हाल ही तब नया तड़का देखने को मिला, जब सुनीता ने दावा किया कि गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार…
 22 August 2026
गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने उनकी और मामी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद पर रिएक्ट किया है। हाल ही सुनीता ने गोविंदा संग तलाक का…
 22 August 2026
आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज' में छोटू का किरदार निभाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी से जुड़े मारपीट मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है। सतेंद्र सोनी ने डायरेक्टर…
 13 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी 'रामायणम्' ट्रेलर रिलीज के वक्त से ही लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म में रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम राम तो बने ही हैं, उसके अलावा उनके…
 13 August 2026
सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह के स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाने के कुछ दिनों बाद कंगना रनौत ने उन पर पलटवार किया है। इससे पहले सोशल मीडिया…
 13 August 2026
कुमार सानू का 90 के दशक में खूब जलवा था, और वह हाइएस्ट पेड सिंगर्स में शुमार थे। उन्होंने देश-विदेश में खूब शोज किए और आज भी उनकी जबरदस्त फैन…
Advt.