मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने पर 5 वाहनों से कुल 19500 रूपये शमन शुल्क वसूला
Updated on
20-06-2026 04:49 PM
आरटीओ की कार्रवाई
संजय अग्रवाल हरदा // सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों को चेक कर बकाया कर, बिना पंजीयन, अस्पष्ट रूप से पंजीयन क्रमांक, बिना बीमा, बिना पीयूसी, बिना फिटनेस व परमिट के संचालित यात्री बस, स्कूल बस, आटो रिक्शा, लोडिंग वाहन, डम्पर वाहनों की जांच की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी राकेश अहाके ने बताया कि शुक्रवार को परिवहन विभाग के दल द्वारा टिमरनी बस स्टेण्ड व विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टिमरनी बस स्टेण्ड पर चेकिंग के दौरान 15 यात्री वाहनों को चैक किया गया। इनमें से 5 यात्री वाहनों पर मोटरयान अधिनियमो का उल्लंघन करने पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही कर शमन शुल्क 19500 रूपये वसूल किया गया। जांच के दौरान वाहन चालको को नियमपूर्वक वाहन संचालन की हिदायत दी गई हैं।
आरटीओ की कार्रवाईसंजय अग्रवाल हरदा // सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान…
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…