थाना प्रभारी के द्वारा ग्रामीणों को किया जागरूक।
संजय अग्रवाल // पुलिस विभाग के द्वारा आम नागरिकों का ध्यान में रखते हुए सुरक्षा संबंधी जागरूकता नुक्कड़ संगोष्ठी ,चौपाल का आयोजन ग्राम झिरना ,कचनार में किया जिसमें सभी आम जनों को बैंक फ्राड,ओटीपी, लिंक आदि ऑन लाईन अपराधों के बारे में समझाइश दी गई ग्रामीणों के द्वारा पुलिस के इस प्रकार चौपाल और कार्यक्रमों की।पहली बार होने से काफी प्रसन्नता जाहिर की गई क्योंकि आए दिन कही ना कही रोजाना व्यक्ति इन साइबर ठगो का शिकार हो रहा है। रहटगांव थाना प्रभारी मनोज दूवे एवं टेमागांब चौकी प्रभारी पांडे जी एवं स्टॉप के द्वारा समझाइस दी गई।