पंजाब के पटियाला में मकान देखने गए पति-पत्नी पर टूट पड़ा पिटबुल, दोनों को 26 बार काटा, वीडियो भी आया सामने

Updated on 13-08-2026 12:32 PM
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर अचानक अटैक कर देता है। पिटबुल सबसे पहले महिला पर हमला करता है। महिला को बचाने के लिए पति आता है तो उस पर भी हमला कर देता है। इस घटना का वीडियो काफी डराने वाला है। पिटबुल को हटाने के लिए उसपर वहां मौजूद लोग कई बार हमला करते हैं, लेकिन वो फिर भी उन्हें नहीं छोड़ता। वो करीब एक मिनट 15 सेकेंड तक दोनों पर हमला करता रहता है। इस दौरान वो दंपती को 26 बार काटते हुए दिखाई देता है।

मकान देखने आए थे दंपति

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी पटियाला के घुम्मण नगर इलाके में मकान देखने के लिए आए थे। इस दौरान वो घर की बेल बजाते हैं। अंदर से कोई शख्स तो नहीं आता है, लेकिन अचानक एक कुत्ता दौड़ता हुआ आ जाता है। कुत्ते को देखकर महिला खुद को बचाने के लिए भागने लगती है। इस दौरान पिटबुल डॉग उसपर अटैक कर देता है। वहीं इसी दौरान अपनी पत्नी को बचाने के लिए पति पिटबुल को हटाने की कोशिश करता है तो वो उसपर भी हमला कर देता है। इस दौरान उनके साथ एक और शख्स मौजूद था। वो घर के अंदर आवाज लगाकर किसी को बाहर आने के लिए कहता था।

पीड़ित ने बताई आपबीती

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अंकित सभरवाल ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ एक घर देखने जा रहा था। मुझे किराए के लिए प्रॉपर्टी देखने बुलाया गया था। जैसे ही हम वहां पहुंचे और गेट की कुंडी खोली, कुत्ते ने हम पर हमला कर दिया। मैं और मेरी पत्नी घायल हो गए। मेरे पूरे शरीर पर टांके आए हैं। मेरी पत्नी के हाथों और पैरों की सर्जरी हुई है। मुझे न्याय चाहिए। मालिक के कहने पर भी कुत्ता नहीं रुका। सर्जरी के बाद मेरी पत्नी को निगरानी में रखा गया है।

प्रॉपर्टी डीलर के साथ पहुंचे थे दंपती

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दंपती मकान खरीदने के उद्देश्य से एक प्रापर्टी डीलर के साथ घुम्मण नगर स्थित एक कोठी देखने पहुंचा थे। जैसे ही प्रापर्टी डीलर ने कोठी का गेट खोला, अंदर मौजूद पिटबुल अचानक बाहर निकल आया और उसने दंपती पर अटैक कर दिया। कुत्ते ने सबसे पहले महिला पर हमला किया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। पत्नी को बचाने के लिए पति आगे आया तो पिटबुल ने उस पर भी हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के घरों से कुछ लोग बाहर आए और उन्होंने कुत्ते को हटाने का प्रयास किया। लोगों ने लाठी-डंडों से पिटबुल पर वार किया, काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को दंपती से अलग किया। इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो नई राजनीतिक हलचल मचाई है उन पर गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित महाकाव्य रामचरितमानस के सुंदरकांड के दोहे की यह पंक्ति-…
 22 August 2026
लखनऊ: मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्‍या मिश्रा हत्‍याकांड में पुलिस को सीतापुर के एक वकील के शामिल होने की सूचना मिली है। आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप अफसर रही…
 22 August 2026
रामगढ़ (झारखंड), झारखंड के रामगढ़ के बरकाकाना में मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक टरबाइन ब्लास्ट हो…
 22 August 2026
छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को एक परिवार में iPhone को लेकर हुए झगड़े का अंत बेहद दुखद हुआ। शहर के तीसगांव इलाके के 300 फीट ऊंचे खवड्या…
 22 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 का ऐलान किया। देशभर से 48 शिक्षकों को चुना गया है। इनमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आदर्श जनजातीय…
 22 August 2026
नई दिल्ली, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी की 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बैठक की। इसमें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी, बूथ और जमीनी स्तर…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.