अजिंक्य रहाणे ही नहीं, इस धाकड़ ने भी लिया रिटायरमेंट, 24 घंटे में फैंस को दो बार लगा झटका

Updated on 30-07-2026 02:23 PM
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक पल तब आया जब भारतीय क्रिकेट के दिग्गज अजिंक्य रहाणे और फुटबॉल के जादूगर नेमार जूनियर ने इंटरनेशनल मंच से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया। अलग-अलग खेलों से ताल्लुक रखने वाले इन दोनों दिग्गजों का अलविदा कहना उनके फैंस के लिए एक एक युग के अंत जैसा है।

अजिंक्य रहाणे ने करियर किया खत्म

क्रिकेट की बात करें तो डोंबिवली की तंग गलियों से निकलकर भारतीय टीम की कमान संभालने वाले अजिंक्य रहाणे ने हमेशा अपने शांत स्वभाव से फैंस का दिल जीता। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए कहा कि हर शुरुआत का एक अंत होता है और यही सही वक्त है जब वे भारतीय जर्सी को सम्मानपूर्वक अलविदा कहें।

नेमार ने भी कहा खेल को अलविदा

दूसरी ओर, फ़ुटबॉल की दुनिया में सांभा मैजिक बिखेरने वाले ब्राजील के पोस्टर बॉय नेमार जूनियर ने भी अपनी पीली जर्सी को हमेशा के लिए छोड़ने का मन बना लिया। वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे के खिलाफ मिली हार के बाद से ही उनके भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार सैंटोस क्लब के एक मैच के बाद 34 वर्षीय नेमार ने यह साफ कर दिया कि ब्राजीलियाई टीम के साथ उनका सफर अब खत्म हो चुका है। परिवार और पिता के आग्रह के बावजूद उन्होंने अपने दिल की सुनी और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से अपनी विदाई की आधिकारिक मुहर लगा दी।

शानदार रहा दोनों खिलाड़ियों का करियर

आंकड़ों से देखें तो दोनों ही अपने-अपने खेल के हीरो रहे हैं। रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया जिसमें टेस्ट में 12 शतकों की मदद से 5000 से अधिक रन उनके नाम दर्ज हैं। वहीं नेमार ब्राजील के लिए 130 मैचों में 80 गोल दागकर अपने देश के सबसे सफल स्कोरर रहे। नेमार ने 2013 कॉन्फेडेरेशन कप और 2016 ओलंपिक गोल्ड मेडल से अपनी झोली भरी। हालांकि वे अपने देश के लिए वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…
 22 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का लुसाने डायमंड लीग 2026 में जलवा देखने को मिला। नीरज ने इस सीजन का अपना बेस्ट थ्रो किया, लेकिन इसके बावजूद…
 22 August 2026
नई दिल्ली: गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका को 165 रनों से पटखनी देने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल…
 22 August 2026
मकाय (ऑस्ट्रेलिया): ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2026 के दूसरे टेस्ट की शुरुआत मिचेल स्टार्क के लिए किसी गोल्डन सपने से कम नहीं रही। नई गेंद हाथ में आते ही…
 22 August 2026
नई दिल्ली: स्पेन ने पिछले महीने हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया था। खिताबी मुकाबले में टीम की भिड़ंत अर्जेंटीना से थी। फाइनल खत्म होने…
 22 August 2026
न्यूयॉर्क: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर और ब्रिटेन के जैक ड्रेपर चोट के कारण यूएस ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सिनर अपनी घुटने की इंजरी से अब…
 22 August 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के लगभग सभी बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं टेस्ट क्रिकेट में वह 10000 रनों तक पहुंचने से पहले ही रिटायर…
 13 August 2026
मियामी: दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज का पिछले हफ्ते निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती था। 8 अगस्त…
 13 August 2026
साल्जबर्ग (ऑस्ट्रिया): फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने UEFA सुपर कप के मुकाबले में एस्टन विला को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। चैंपियंस…
Advt.