पिता को खोने के बाद इंटर मियामी की जर्सी में लौटे लियोनेल मेसी, विपक्षी खिलाड़ी में बीच मैच में लगाया गले

Updated on 13-08-2026 12:50 PM
मियामी: दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज का पिछले हफ्ते निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती था। 8 अगस्त को उन्होंने अर्जेंटीना के रोसारियो में अंतिम सांस ली। जॉर्ज मेसी की मौत को एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और लियोनेल मेसी ने फुटबॉल के मैदान पर वापसी कर ली है। वह इंटर मियामी के लिए लीग्स कप के मुकाबले में उतरे।

सब्स्टीट्यूट के रूप में उतरे लियोनेल मेसी

इंटर मियामी के लिए लियोनेल मेसी 45वें मिनट में मैदान पर आए। डैनियल पिंटर की जगह सब्स्टीट्यूट के रूप में उन्हें मैदान पर उतारा गया। मेसी के मैदान पर आते ही पूरा नू स्टेडियम झूम उठा। मैच के बीच में ही विपक्षी टीम के खिलाड़ी जोहान रोमाना ने लियोनेल मेसी को गले लगा लिया। मेसी गेंद को लेकर गोल पोस्ट की तरफ तरफ बढ़ रहे थे। उन्होंने साथी खिलाड़ी की तरफ पास करने की कोशिश की। रोमाना ने बॉल के बाहर मार दिया। इसके बाद उन्होंने लियोनेल मेसी को गले लगा लिया।

इंटर मियामी दो बार बढ़त बनाने के बाद हारी

लीग्स कप में क्लब लियोन के खिलाफ इंटर मियामी को 3-2 से हार झेलनी पड़ी। मैच का पहला गोल इंटर मियामी के लिए डेनियम पिंटर ने 42वें मिनट में किया। लियोन की तरफ से डेनियल आर्सिला ने 50वें मिनट में गोल करके मैच बराबरी पर ला दिया। यानिक ब्राइट ने चार मिनट बाद ही एक बार फिर इंटर मियामी को मुकाबले में आगे कर दिया। हालांकि जुआन पाब्लो के गोल से 61वें मिनट में मैच फिर से बराबरी पर पहुंचा। वहीं 83वें मिनट में आर्सिला ने मैच का अपना दूसरा गोल मारकर क्लब लियोन की जीत पक्की कर दी।

लीग्स कप में क्लब लियोन की टीम शानदार लय में है। अभी तक खेले सभी 3 मैचों में जीत हासिल करके वह ग्रुप ए में टॉप पर है। वहीं दूसरी तरफ इंटर मियामी को तीन मैचों में दो हार और एक ही जीत मिली है। तीन पॉइंट के साथ ग्रुप बी में वह 17वें नंबर पर है। दोनों ही ग्रुप में 18-18 टीमें हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में हेडिंग्ले टेस्ट के परिणाम के बाद हलचल तेज हो गई है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने…
 22 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का लुसाने डायमंड लीग 2026 में जलवा देखने को मिला। नीरज ने इस सीजन का अपना बेस्ट थ्रो किया, लेकिन इसके बावजूद…
 22 August 2026
नई दिल्ली: गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका को 165 रनों से पटखनी देने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल…
 22 August 2026
मकाय (ऑस्ट्रेलिया): ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2026 के दूसरे टेस्ट की शुरुआत मिचेल स्टार्क के लिए किसी गोल्डन सपने से कम नहीं रही। नई गेंद हाथ में आते ही…
 22 August 2026
नई दिल्ली: स्पेन ने पिछले महीने हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया था। खिताबी मुकाबले में टीम की भिड़ंत अर्जेंटीना से थी। फाइनल खत्म होने…
 22 August 2026
न्यूयॉर्क: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर और ब्रिटेन के जैक ड्रेपर चोट के कारण यूएस ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सिनर अपनी घुटने की इंजरी से अब…
 22 August 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के लगभग सभी बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं टेस्ट क्रिकेट में वह 10000 रनों तक पहुंचने से पहले ही रिटायर…
 13 August 2026
मियामी: दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज का पिछले हफ्ते निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती था। 8 अगस्त…
 13 August 2026
साल्जबर्ग (ऑस्ट्रिया): फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने UEFA सुपर कप के मुकाबले में एस्टन विला को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। चैंपियंस…
Advt.