संजय अग्रवाल // विगत दिनों मानव अधिकार सुरक्षा संघ का प्रांतीय सम्मेलन ओमकारेश्वर की शिव कोठी में आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि संघ के चेयरमेन हरीश हरिशचंद्र एवं विशेष अतिथि हनीफ पठान राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश गांगले तथा प्रदेश अध्यक्ष इंजी. राधेश्याम पाटीदार के सानिध्य में आयोजित किया गया। प्रदेश में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के क्रम में संघ के प्रदेश महासचिव रामबक्स सगर की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष इंजी. पाटीदार ने वरिष्ठ समाज सेवी रमेश मसकोले को नर्मदापुरम संभाग का संभागीय अध्यक्ष एवं सेवा निवृत्त शिक्षक नर्मदा प्रसाद गौर को हरदा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति से संघ के पदाधिकारियों सहित ग्यारसराम गौर, बी.एल.गुर्जर, ओ.पी. मुकाती, नारायण सिंह चंदेल, राकेश परधान, हरिराम मंडराई, जी. डी. दुधे, भुजराम बछानियाँ, कैलाश बामने, दिलीप परतेती, सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने हर्ष व्यक्त
कर नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी व केंद्रीय पदाधिकारी व प्रदेश अध्यक्ष का आभार माना । इस अवसर पर अनिल राठौर खरगोन, विजय जैन बड़वानी, अजयसिंग दरवार,विनय वैरागी झाबुआ, अजबसिंग सोलंकी हरदा, दिनेश पाटिल, तुसार राय, उमेदसिंग चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।