नाना पाटेकर की मां का रोल निभाने वाली मधु कांबीकर का निधन, उसी शहर में गई जान, जहां एक्टर का हुआ अंतिम संस्कार
Updated on
12-10-2026 01:58 PM
नाना पाटेकर (75 साल) को गुजरे अभी 4 दिन हुए हैं और अब कई फिल्मों में उनकी मां की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस मधु कांबीकर के निधन की खबर ने उनके अपनों और चाहने वालों को सदमे में डाल दिया है। मराठी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस रहीं मधु कांबीकर 73 साल की थीं, जिनका 12 अक्टूबर को निधन हो गया।एबीपी माझा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मधु कांबीकर ने पुणे में आखिरी सांस ली, जहां नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार हुआ था। जैसे ही उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर आई लोग उन्हें याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजली देते दिखे।फिल्मों में मां और सास के किरदारों में दिखती थीं मधु
मधु मराठी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम रही हैं। फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ मधु लावणी डांस के लिए भी काफी फेमस रही हैं। वहीं मधु मराठी फिल्मों में मां और सास के किरदारों में खूब नजर आई हैं।नाना पाटेकर से दो साल छोटी थीं मधु कांबीकर
वहीं बॉलीवुड में कई फिल्मों में लोग उन्हेंनाना पाटेकर की मां के किरदार के रूप में खूब याद करते हैं। उम्र में नाना पाटेकर से दो साल छोटी रहीं मधु कांबीकर ने गोविंदा औऱ दिव्या भारती के साथ 'शोला और शबनम' में काम किया था। वहीं फिल्म 'हम दोनों' और 'यशवंत' में उन्होंने नाना पाटेकर की मां का किरदार निभाया था।मुंबई में एक डांस परफॉर्मेंस के बाद ही उन्हें स्ट्रोक आया
बताया गया है कि लंबे समय से वे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं से जूझ रही थीं और इसी वजह से वे एक्टिंग से भी दूर हो गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, मधु के जीवन के सबसे कठिन दौरों में से एक की शुरुआत 27 नवंबर, 2016 को हुई, जब मुंबई में एक डांस परफॉर्मेंस के बाद ही उन्हें स्ट्रोक आया। उस समय एक्ट्रेस माटुंगा के यशवंत नाट्य मंदिर में लावण्या म्यूजिक नामक कार्यक्रम में भाग ले रही थीं।
एक्टिंग से दूर हो गई थीं मधु
हालांकि, ये परफॉर्मेंस उनके लिए बेहद खास थी क्योंकि वह 12 साल के अंतराल के बाद डांस करने के लिए मंच पर लौट रही थीं। हालांकि, परफॉर्मेंस के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के बावजूद मधु ने अपना प्रदर्शन जारी रखा लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें स्ट्रोक आ गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके दाहिने हाथ में संवेदना खत्म हो गई और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद एक्ट्रेस एक्टिंग से दूर हो गईं।