बदले जांएगे Janhvi Kapoor के विवाद‍ित सीन्‍स, डायरेक्‍टर ने मांगी माफी, लोग बोले- ये लीपापोती है

Updated on 06-06-2026 01:20 PM
राम चरण की 'पेद्दी' ने जहां दो दिनों में वर्ल्‍डवाइड ₹150.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं फिल्‍म में जाह्नवी कपूर के किरदार को जिस तरह दिखाया गया है, उसकी भरदम आलोचना हो रही है। लोग इसे 'अश्‍लील', 'महिलाओं का अपमान', 'मर्दों की घटिया सोच' से जोड़ रहे हैं। लगे हाथ विरोध बढ़ता देख अब मेकर्स ने इस पर माफी मांगी है। डायरेक्टर बुच्‍ची बाबू सना ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि फिल्म के 'विवादित हिस्सों' में बदलाव किए जाएंगे। उन्‍होंने इसके साथ ही अपनी ओर से सफाई दी है कि 'हमारा मकसद कभी भी किसी महिला किरदार को ऑब्जेक्टिफाई करना या उसका अपमान करना नहीं था।' हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इसे बस दिखावा मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि डायरेक्‍टर को अच्‍छी तरह से पता था कि वह क्‍या कर रहे हैं, अब जो हो रहा है वह बस लीपापोती है।

'पेद्दी' गुरुवार 04 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। करीब ₹350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म को अब तक 'भारतीय जड़ों से जुड़ी कहानी' कहकर प्रमोट किया जा रहा था। हालांकि, जब फिल्‍म रिलीज हुई तो जहां लोगों ने राम चरण की मेहनत की तारीफ की, वहीं उससे ज्यादा फिल्म की आलोचना हो रही। दर्शकों के एक वर्ग ने आरोप लगाए हैं कि जिस तरह कैमरा जान्‍हवी कपूर के शरीर को दिखाता है, जिस तहर के डायलॉग का इस्‍तेमाल किया गया है, वह महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई यानी 'एक वस्तु' के रूप में दिखाना है।

बुच्‍ची बाबू सना बोले- हम ईमानदारी से माफी मांगते हैं

अब फिल्‍म 'पेद्दी' के डायरेक्‍टर बुच्‍ची बाबू सना ने X पर एक लंबा चौड़ा बयान जारी कर माफी मांगी है। उन्‍होंने लिखा है, 'एक फिल्ममेकर के तौर पर मेरा मानना है कि सिनेमा को दर्शकों का मनोरंजन करना चाहिए, उन्हें प्रेरित करना चाहिए और उनसे जुड़ना चाहिए। इससे कभी भी किसी को असहज या अपमानित महसूस नहीं होना चाहिए। हमने 'पेद्दी' के कुछ सीन के बारे में मिली प्रतिक्रिया सुनी है और इसे गंभीरता से लिया है। स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर भी महिलाओं के लिए मेरे मन में हमेशा बहुत सम्मान रहा है और हमारा मकसद कभी भी किसी महिला किरदार को ऑब्जेक्टिफाई करना या उसका अपमान करना नहीं था। अगर फिल्म के किसी हिस्से को उस नजरिए से देखा गया है, तो हम उन भावनाओं का सम्मान करते हैं, उठाई जा रही चिंताओं को समझते हैं और ईमानदारी से माफी मांगते हैं।'

डायरेक्‍टर बोले- बदले जांएगे फिल्‍म के सीन्‍स

डायरेक्‍टर ने अपने माफीनामे में आगे लिखा है, 'फीडबैक पर विचार करने के बाद हमने संबंधित हिस्सों में बदलाव करने का फैसला किया है। सिनेमा दर्शकों के साथ अपने जुड़ाव से ही आगे बढ़ता है और कहानीकार होने के नाते, हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम बदलते नजरिए और लोगों की भावनाओं का ध्यान रखें। हर महिला सम्मान, महत्व और गरिमापूर्ण प्रतिनिधित्व की हकदार है। हम ऐसी कहानियां सुनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो मजबूत किरदारों को सराहती हैं और उन मूल्यों को बनाए रखती हैं। उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने ईमानदारी और सच्चे मन से अपनी राय साझा की।'

भड़के यूजर्स बोले- दिखावा न करें कि आपको पता नहीं था

हालांकि, यह भी दिलचस्‍प है कि डायरेक्‍टर के इस बयान पर भी यूजर्स भड़क गए हैं। लोगों ने दो टूक शब्‍दों में कहा है कि मेकर्स को यह पहले से पता था कि वो क्‍या कर रहे हैं। अब यह माफीनामा सिर्फ लीपापोती है। हालांकि, कई लोगों ने आलोचनाओं को स्‍वीकार करने की फिल्ममेकर की इच्छा की भी सराहना की है। एक यूजर लिखा, 'फीडबैक का सम्मान करना और जिम्मेदारी लेना एक सच्चे फिल्ममेकर की पहचान है। दर्शकों की बात सुनना, चिंताओं को स्वीकार करना और जरूरी बदलाव करना परिपक्वता, विनम्रता और बेहतर कहानी कहने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।' एक दूसरे ने कहा, 'अब ऐसा दिखावा न करें कि आपको पता नहीं था कि आप क्या कर रहे हैं।' एक तीसरे ने लिखा, 'क्या आपको यह पहले पता नहीं था?'

जान्‍हवी कपूर का 'पेद्दी' विवाद क्‍या है?

मूल रूप से तेलुगू में बनी फिल्म 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर ने अचियम्मा का किरदार निभाया है। वह राम चरण के अपोजिट लीड रोल में हैं। दर्शकों का कहना है कि कहानी में इस किरदार का रोमांटिक भूमिका निभाने के अलावा कोई खास मकसद नहीं है। कई दर्शकों ने उन सीन्‍स पर भी आपत्ति जताई है जिसमें बार-बार जान्‍हवी कपूर की कमर और नाभि पर फोकस करते हुए क्लोज-अप शॉट्स दिखाए गए हैं। साथ ही कुछ डायलॉग्‍स को भी अनुचित और अश्‍लील माना गया है।

'पेद्दी' के इस सीन पर भी हल्‍ला

फिल्‍म एक सीन की भी जोरदार आलोचना हो रही है, जिसमें राम चरण का किरदार अचियम्मा का उसके घर तक पीछा करता है। यही नहीं, बिना अचियम्मा की सहमति के उसे 'किस' करता है। कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर ऐसे सीन्‍स की आलोचना करते हुए कहा कि ये छ‍िछोरी हकरत है, इसे रोमांटिक क्‍यों दिखाया गया है।

'पेद्दी' का बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

बॉक्‍स ऑफिस पर 'पेद्दी' की शुरुआत जबरदस्‍त हुई थी। लेकिन दूसरे ही दिन फिल्‍म को जोरदार झटका लगा है। गुरुवार को ओपनिंग डे पर राम चरण की फिल्‍म ने देश में तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्‍नड़ मिलाकर ₹51.00 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया था। लेकिन दूसरे ही दिन शुक्रवार को इसकी कमाई घटकर ₹26.90 करोड़ पर पहुंच गई है। रिलीज से एक दिन पहले पेड-प्रीव्‍यू शोज से फिल्‍म ने ₹18.50 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह देश में फिल्‍म ने ₹96.40 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और ₹114.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। विदेशों में फिल्‍म ने दो दिनों में ₹36.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। जबकि देश और विदेश मिलाकर इसने वर्ल्‍डवाइड ₹150.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

हिंदी बॉक्‍स ऑफिस पर 'पेद्दी' की हालत सुस्‍त

'पेद्दी' की कमाई मूल रूप से तेलुगू वर्जन से हो रही है। हिंदी बाजार में इसका हाल बुरा है। ओपनिंग डे पर फिल्‍म ने हिंदी डब वर्जन से ₹3.00 करोड़ की कमाई की थी। जबकि दूसरे दिन यह गिरकर ₹2.25 करोड़ के नेट बिजनस पर पहुंच गई है। हालांकि, अभी वीकेंड से उम्‍मीदें बंधी हुई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
'रामायणम्' के ट्रेलर का काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, और अब जब इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया…
 30 July 2026
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
 30 July 2026
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो…
 30 July 2026
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक…
 30 July 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस…
 30 July 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा में है। रणबीर कपूर से लेकर यश और साई पल्लवी के अलावा लारा दत्ता के…
 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
Advt.