विपक्ष के कल के प्रदर्शन पर 4 FIR:राहुल ने आज विपक्षी नेताओं को चाय पर बुलाया; INDIA ब्लॉक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है

Updated on 13-10-2026 12:34 PM

SIR और ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने 4 FIR दर्ज की हैं। ये FIR कनॉट प्लेस, तिलक मार्ग, बाराखंभा और मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशनों में दर्ज की गई हैं।

उधर, राहुल गांधी ने आज शाम 4 बजे सभी विपक्षी नेताओं को अपने घर पर हाई टी पर बुलाया है। INDIA ब्लॉक के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं।

विपक्ष ने सोमवार को SIR के विरोध में बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था, इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव समेत 11 पार्टियों के नेता शामिल हुए थे। विपक्षी सांसदों ने सुप्रीम कोर्ट में SIR पर पिटीशन भी दायर की।

विपक्षी सांसदों ने 6, 7, 8 ,9 और 12 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान तीन बार राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।

1. SIR पर 14 बार आपत्ति: SIR को लेकर विपक्ष पहले से ही सवाल उठा रहा है। इस बीच द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट पब्लिश हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति जताई।

2. वोटर लिस्ट पर सवाल: दोनों आयुक्तों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और बहाल करने की प्रक्रिया के साथ चुनावी डेटा और सॉफ्टवेयर से जुड़े मामलों पर सवाल उठाए।

3. फॉर्म-6 में बदलाव पर आपत्ति: एक मामले में फॉर्म-6 में SIR से जुड़ा सवाल जोड़ने पर दोनों चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति जताई थी।

4. डेटा और काम के बंटवारे पर चिंता: दोनों ने चुनावी डेटा और सॉफ्टवेयर तक पहुंच को लेकर कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा था। वहीं, काम के बंटवारे से जुड़े एक आदेश को भी उन्होंने नियमों का उल्लंघन बताया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे और नारेबाजी…
 13 October 2026
SIR और ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने 4 FIR दर्ज की हैं। ये FIR कनॉट प्लेस, तिलक मार्ग, बाराखंभा…
 13 October 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सस्ती दवाओं से लेकर प्रतिभा तक, दुनिया भारत पर भरोसा करती है। भारत ने दुनिया को शून्य दिया, लेकिन कभी इसका श्रेय…
 13 October 2026
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'इंडिया गठबंधन' के 10 नेताओं के साथ मिलकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ याचिका दायर की।…
 13 October 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर व्यापारियों और विक्रेताओं का मुनाफा अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) के 30% तक सीमित करने का फैसला किया है। सरकार का दावा…
 13 October 2026
नई दिल्ली: बीते सोमवार को जब राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर रहे थे तो इसमें एक खास चेहरा भी दिखाई…
 12 October 2026
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग (MPSC) में सुधार के लिए रविवार को एक कमेटी बनाई। इसमें फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे को सदस्य सचिव बनाया…
 12 October 2026
दिल्ली और NCR के कई इलाकों में सोमवार सुबह बारिश हुई। इसकी वजह पाकिस्तान की ओर से आने वाला मौसमी सिस्टम है। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर बना…
 12 October 2026
केरलम के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत मामले में ड्राइवर का बयान सामने आया है। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के बाद…
Advt.