E20 से पुरानी गाड़ियों के रबर पार्ट्स और गैस्केट को हो सकता है नुकसान, गडकरी ने संसद में किया स्वीकार

Updated on 30-07-2026 02:43 PM
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) की स्टडीज में यह बात सामने आई है। हालांकि गडकरी ने साथ ही कहा कि 2005 से 2016 के बीच बनी BS-III गाड़ियों में एथेनॉल मिक्स पेट्रोल के इस्तेमाल से रबर के कुछ पार्ट्स और गैस्केट बदलने पड़ सकते हैं।

गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि IOCL, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया की स्टडीज में पाया गया कि BS-VI गाड़ियां E20 फ्यूल के साथ टेस्ट किए जाने पर भी एमिशन नॉर्म्स यानी उत्सर्जन मानकों को पूरा करती हैं। स्टडीज में कार और टू-व्हीलर के इंजन में कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं दिखी।

पुरानी गाड़ियों की परेशानी

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "इन स्टडीज से पुष्टि हुई कि पुरानी गाड़ियों की परफॉर्मेंस में भी कोई खास अंतर नहीं आया और न ही E20 फ्यूल के इस्तेमाल से उनमें कोई असामान्य गड़बड़ी देखी गई। गाड़ी चलाने में आसानी (ड्राइवैबिलिटी), स्टार्ट होने की क्षमता (स्टार्टैबिलिटी), मेटल और प्लास्टिक के साथ तालमेल (कम्पैटिबिलिटी) जैसे पैमानों पर कोई समस्या नहीं पाई गई।"

हालांकि उन्होंने कहा कि 2016 से पहले बनी BS-III गाड़ियों के टेस्ट से संकेत मिला है कि उनमें कुछ रबर पार्ट्स और गैस्केट बदलने पड़ सकते हैं। ARAI की एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया था कि E20 फ्यूल से E10 के अनुकूल गाड़ियों में रबर के पार्ट्स खराब हो सकते हैं। हालांकि इस रिपोर्ट को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

क्यों गिरा माइलेज?

कई लोगों की शिकायत है कि E20 फ्यूल से उनकी गाड़ियों के माइलेज में कमी आई है और इंजन में खराबी हुई है। हालांकि सरकार का कहना है कि माइलेज में कमी कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे गाड़ी चलाने का तरीका, मेंटेनेंस (जैसे तेल और एयर-फिल्टर बदलना), टायर का प्रेशर, व्हील अलाइनमेंट और एयर-कंडीशनर का इस्तेमाल।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई ऐसी इंश्योरेंस कंपनियां हैं, जो लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस (स्वास्थ्य बीमा) देती हैं। लोग इस बीमा को इसलिए कराते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर या…
 22 August 2026
नई दिल्ली: देश में फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमत में रेकॉर्ड तेजी आई है। इस बीच सरकार का कहना है कि मौजूदा सीजन (अक्तूबर-सितंबर) में चीनी का उत्पादन…
 22 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए स्पेस टेक्नोलॉजी के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया है। उनका कहना है कि स्पेस टेक्नोलॉजी देश…
 22 August 2026
नई दिल्ली: रेल मंत्रालय ने जम्मूतवी और श्रीनगर के बीच तीसरी Vande Bharat Train चलाने की घोषणा की है। इस रूट पर दो जोड़ी वंदे भारत की सेवा पहले से…
 22 August 2026
नई दिल्ली: चीन के निवेशकों की 10% से कम हिस्सेदारी वाली विदेशी कंपनियों को भारत में ऑटोमेटिक रूट से निवेश की इजाजत दिए जाने के बाद फॉरन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट के…
 22 August 2026
नई दिल्ली: सरकारी बैंक इंडस्ट्री के ज्यादा वैल्यू वाले सेगमेंट में प्राइवेट और विदेशी बैंकों के हाथों तेजी से अपना मार्केट शेयर खो रहे हैं। इनमें क्रेडिट कार्ड बिजनेस और…
 13 August 2026
नई दिल्ली: भारत में सबसे सस्ते स्मार्टफोन अब तेजी से गायब हो रहे हैं। फोन बनाने के पार्ट्स महंगे होने की वजह से कंपनियों के लिए 9,000 रुपये से कम…
 13 August 2026
नई दिल्ली: सरकार ने SC/ST (प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटीज) एक्ट को और मजबूत करने का फैसला किया है। इसे बेहतर ढंग से लागू करने के लिए स्पेशल पुलिस स्टेशन और कोर्ट…
 13 August 2026
नई दिल्‍ली: प्राइवेट और सरकारी हेल्थकेयर के खर्च में बहुत ज्‍यादा फर्क है। लोकल सर्किल्‍स के एक नए सर्वे के नतीजों से इसका पता चलता है। इसके मुताबिक, प्राइवेट हॉस्पिटल…
Advt.