स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में शानदार उछाल लेकिन आगे मुश्किल है डगर, जान लीजिए कारण

Updated on 30-07-2026 02:44 PM
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें स्मार्टफोन सेगमेंट की हिस्सेदारी लगभग दो-तिहाई रही। वैल्यू के हिसाब से यह पहली तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा स्मार्टफोन एक्सपोर्ट था। पिछले साल जून तिमाही में भारत से 8 अरब डॉलर के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट हुए थे।
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्सपोर्ट में तेजी की मुख्य वजह यह रही कि अमेरिका को बड़े पैमाने पर आईफोन का एक्सपोर्ट किया गया। इससे एक बात तो साफ हो गई कि ऐपल के लिए भारत अब एक अहम ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर उभर रहा है। इस दौरान कुल इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट भी पिछले साल के मुकाबले 24.6 फीसदी बढ़ा। इसमें स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 64.8 फीसदी रही।

अमेरिका को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट

अमेरिका भारतीय स्मार्टफोन के लिए सबसे बड़ा डेस्टिनेशन बना रहा। अप्रैल-मई के दौरान भारत के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट वैल्यू में इसकी हिस्सेदारी 71% रही, क्योंकि ऐपल अमेरिकी बाजार के लिए अपना प्रोडक्शन भारत में शिफ्ट करता रहा। इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, स्मार्टफोन एक्सपोर्ट फाइनेंशियल ईयर 2026 के $29 अरब से बढ़कर इस फाइनेंशियल ईयर में $35 अरब तक पहुंच सकता है।
हालांकि, इंडस्ट्री के अधिकारियों और एनालिस्ट्स ने चेतावनी दी है कि साल के बाकी समय में इस तेजी को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। इसके तीन मुख्य कारण हैं - ग्लोबल डिमांड में कमी, कंपोनेंट की बढ़ती लागत और भारत में ऐपल के आने वाले फोल्डेबल आईफोन का प्रोडक्शन न होना।

रेकॉर्ड गिरावट

साइबरमीडिया रिसर्च (CMR) के वीपी प्रभु राम ने कहा कि भारत के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट को ऐपल के मैन्युफैक्चरिंग शिफ्ट से फायदा मिल रहा है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि ग्रोथ को बनाए रखना ग्लोबल डिमांड पर निर्भर करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक जून तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में 11% गिरावट आई और यह 2013 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई।

इस गिरावट की मुख्य वजह मेमोरी-चिप की लगातार कमी और कंपोनेंट की बढ़ती लागत है। इसके कारण मैन्युफैक्चरर्स को बढ़ी हुई कीमतें ग्राहकों पर डालनी पड़ी हैं। इस साल स्मार्टफोन शिपमेंट में 13.9% की रेकॉर्ड गिरावट का अनुमान है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मेमोरी शॉर्टेज की समस्या 2027 तक बनी रहने की आशंका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई ऐसी इंश्योरेंस कंपनियां हैं, जो लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस (स्वास्थ्य बीमा) देती हैं। लोग इस बीमा को इसलिए कराते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर या…
 22 August 2026
नई दिल्ली: देश में फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमत में रेकॉर्ड तेजी आई है। इस बीच सरकार का कहना है कि मौजूदा सीजन (अक्तूबर-सितंबर) में चीनी का उत्पादन…
 22 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए स्पेस टेक्नोलॉजी के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया है। उनका कहना है कि स्पेस टेक्नोलॉजी देश…
 22 August 2026
नई दिल्ली: रेल मंत्रालय ने जम्मूतवी और श्रीनगर के बीच तीसरी Vande Bharat Train चलाने की घोषणा की है। इस रूट पर दो जोड़ी वंदे भारत की सेवा पहले से…
 22 August 2026
नई दिल्ली: चीन के निवेशकों की 10% से कम हिस्सेदारी वाली विदेशी कंपनियों को भारत में ऑटोमेटिक रूट से निवेश की इजाजत दिए जाने के बाद फॉरन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट के…
 22 August 2026
नई दिल्ली: सरकारी बैंक इंडस्ट्री के ज्यादा वैल्यू वाले सेगमेंट में प्राइवेट और विदेशी बैंकों के हाथों तेजी से अपना मार्केट शेयर खो रहे हैं। इनमें क्रेडिट कार्ड बिजनेस और…
 13 August 2026
नई दिल्ली: भारत में सबसे सस्ते स्मार्टफोन अब तेजी से गायब हो रहे हैं। फोन बनाने के पार्ट्स महंगे होने की वजह से कंपनियों के लिए 9,000 रुपये से कम…
 13 August 2026
नई दिल्ली: सरकार ने SC/ST (प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटीज) एक्ट को और मजबूत करने का फैसला किया है। इसे बेहतर ढंग से लागू करने के लिए स्पेशल पुलिस स्टेशन और कोर्ट…
 13 August 2026
नई दिल्‍ली: प्राइवेट और सरकारी हेल्थकेयर के खर्च में बहुत ज्‍यादा फर्क है। लोकल सर्किल्‍स के एक नए सर्वे के नतीजों से इसका पता चलता है। इसके मुताबिक, प्राइवेट हॉस्पिटल…
Advt.